ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई पूरी, मधेपुरा सेशन कोर्ट ने फैसला रखा रिजर्व

PATNA : पूर्व सांसद पप्पू यादव की जमानत से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर मधेपुरा से सामने आ रही है। मधेपुरा सेशन कोर्ट में पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। आ

पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई पूरी, मधेपुरा सेशन कोर्ट ने फैसला रखा रिजर्व
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : पूर्व सांसद पप्पू यादव की जमानत से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर मधेपुरा से सामने आ रही है। मधेपुरा सेशन कोर्ट में पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। आज सुबह 8:00 बजे सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई पप्पू यादव के वकीलों ने जमानत दिए जाने के पक्ष में दलील रखी और इसके बाद सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट ने फैसला रिजर्व लिया है।



गौरतलब है कि 32 साल पुराने कथित अपहरण मामले में गिरफ्तार पूर्व सांसद पप्पू यादव को मधेपुरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से 29 मई को जमानत नहीं मिल पायी थी। इससे पूर्व भी पप्पू यादव की जमानत याचिका उनके ट्रायल कोर्ट से रिजेक्ट हो चुकी थी। 29 मई को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चन्द्र मालवीय की अदालत में वर्चुअल माध्यम से जमानत याचिका पर सुनवाई की गयी थी। इस सुनवाई में पप्पू यादव के अधिवक्ता संजीव कुमार ने जमानत के पक्ष में अपनी दलील दी थी। जिस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि एक जून निर्धारित की थी।


इस दौरान निचली अदालत से केस का रिकॉर्ड मंगवाने का आदेश दिया गया था। इससे पूर्व मधेपुरा के ACJM कोर्ट में भी पप्पू यादव की जमानत अर्जी लगाई गई थी। जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। मुरलीगंज कांड संख्या 9/89 की सुनवाई के दौरान केस के गवाह भी शामिल हुए थे। जिन्होंने कोर्ट को कहा था कि अपहरण की घटना नहीं हुई थी। ACJM-1 अनूप कुमार सिंह ने पप्पू यादव को सेशन कोर्ट में अपील करने को कहा था।


इस जमानत याचिका में पप्पू यादव के अधिवक्ता ने उनकी ख़राब स्वास्थ्य का भी हवाला दिया था। केस की अगली सुनवाई 1 जून को निर्धारित की गयी थी। पप्पू यादव के अधिवक्ता ने बताया कि केस के सारे अभियुक्त न्यायालय से रिहा हो चुके है। एक मात्र पप्पू यादव ही जेल में हैं। ऐसे में उम्मीद हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें