ब्रेकिंग
Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Sonepur Mela 2026 : 900 रुपये में घूमिए सोनपुर मेला, कपल्स को 6 हजार में होटल-खाना और लग्जरी गाड़ी; जानिए टेंट का किराया और बुकिंग का तरीका✦Bihar Education News: बिहार में शिक्षकों की मनमानी पर लगेगी लगाम! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की दो टूक- समय पर स्कूल आएं, वरना होगी कार्रवाई; निजी स्कूलों की फीस और किताबों पर भी कसेगा शिकंजा✦Katihar Road Accident: कटिहार में ट्रक-ट्रैक्टर और टेंपो की भीषण भिड़ंत, एक ही गांव के 3 लोगों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर

पप्पू यादव का अजीबो-गरीब ट्वीट, जानें क्यों लिखा 'गदही का दूध है कोरोना का रामबाण उपचार'

PATNA : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) सुप्रीमो पप्पू यादव ने आज एक अजीबोगरीब ट्वीट किया है जिसे पढ़ कर आप सर पकड़ लेंगे। आप सोचने लगेंगे कि आखिर इतने बड़े नेता ने इस तरह की

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) सुप्रीमो पप्पू यादव ने आज एक अजीबोगरीब ट्वीट किया है जिसे पढ़ कर आप सर पकड़ लेंगे। आप सोचने लगेंगे कि आखिर इतने बड़े नेता ने इस तरह की उलजुलूल बातें क्यों लिखी हैं। तो आइए थोड़ा पड़ताल करते हैं कि पप्पू यादव आखिरकार इस ट्वीट के जरिए कहना क्या चाहते हैं। 


पहले बताते हैं कि पप्पू यादव ने आखिर लिखा क्या है? पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि करोना का रामबाण उपचार,गदही का दूध पिएं 2 चम्मच 2 दिन पर 2 बारशर्तिया करोना गधे के सिर से सिंग की तरह गायब हो जायेगा। फिर उन्होनों अजीबो-गरीब टैग वर्ड भी इस्तेमाल किया  है, कि #गदही_के_2चम्मच_दूध_से_करोना_छूमंतर।


तो क्या सचमुच गदही के दूध से कोरोना ठीक हो जाएगा तो इसका जवाब हम देंगे बिल्कुल नहीं।ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला पप्पू यादव से दरअसल ऐसा लिख कर पीएम मोदी पर अपनी खींझ उतारी है। इसके लिए हमें थोड़ा पीछे जाना होगा। 


पीएम मोदी ने जिस दिन लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।तभी से पप्पू यादव उन्हें खूब कोस रहे हैं। पीएम के संबोधन के बाद तुरंत उन्होनें ट्वीट कर कह डाला कि पीएम साहब आप फर्जी गरीब हैं। आपको नहीं पता है पूरा देश में गरीबों को आटा नहीं मिल रहा है। आपको मोमबत्ती जलाने की पड़ी है।फिर उन्होनें लिखा जो प्रधानमंत्री आंगन, दलान, खेत-खलिहान भूल बालकनी की बात करे। समझ जाइये वह कितना बड़ा ठग है।


पप्पू यादव यहीं नहीं रूके उन्होनें लिखा प्रधानमंत्री जी,अफवाह वायरस करोना वायरस से अधिक तेजी से फैल रहा है।अफवाह वायरस को वही सबसे अधिक फैला रहे हैं,जिन्हें आप ट्वीटर पर फॉलो करते हैं। तबलीग प्रमुख के कुछ अनुयायी से अनजाने में करोना कुछ लोगों में फैला।जबकि आपके अनुयायी जानबूझ कर अफवाह बहुत तीव्र गति से फैला रहे हैं।


अब आप समझ गये होगे कि पप्पू यादव ने इस नये अंदाज में पीएम मोदी पर हमला बोला है। जिसमें वे कोरोना वायरस को भगाने के लिए अजीबो-गरीब उपचार बता रहे हैं। पप्पू यादव अपने बेबाक बयानबाजी के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।




टैग्स