ब्रेकिंग
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल

पप्पू यादव ने कहा- रोजगार नहीं तो सरकार नहीं, सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं, 24 को करेंगे राजभवन मार्च

PATNA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज फुलवारीशरीफ के कोरजी गांव में संपर्क पुल का उद्घाटन किया. इस दौरान वे सिस्‍टम पर खूब ब

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज फुलवारीशरीफ के कोरजी गांव में संपर्क पुल का उद्घाटन किया. इस दौरान वे सिस्‍टम पर खूब बरसे और कहा कि अफसोस की बात है कि मिनट टू मिनट टैक्स की वृद्धि करने वाली नीतीश सरकार नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा पा रही है. पप्पू ने कहा कि रोजगार नहीं तो सरकार नहीं, सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं एवं आम जनता के हितों की मांग को लेकर 24 नवंबर को जनक्रांति मार्च पटना के राजेंद्र नगर से राजभवन तक किया जाएगा.

पप्पू ने कहा कि नेता ,सरकार और सिस्टम को शर्म आनी चाहिए कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी लोगों को पटना से 10 किलोमीटर पर होते हुए भी संपर्क के लिए पुलिया नहीं मिल सका. कोरजी विकास संघ प्रेरणा का कारक बनेगा. गरीब मजदूर का ब्लॉक में चक्कर लगाना यह साबित करता है कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है. आज आवश्यकता है भ्रष्ट सिस्टम को ठीक करने के लिए नेताओं पदाधिकारियों की संपत्ति का पता लगाकर उन्हें जब्त करने की.

पप्पू ने कहा कि कोरजी गांव के ऊर्जावान नौजवानों के बदलने की सोच के कारण ही सिस्टम को चुनौती देते हुए उस काम को पूरा किया गया जो वर्षों से नहीं हो पा रहा था. गांव के सहयोग से और उसमें मैंने पूरी मदद की और 10 दिनों के अंदर पुलिया का निर्माण किया गया. पप्पू यादव ने कहा कि धर्म-जाति के आधार पर वोट देने के कारण ही समाज को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.