ब्रेकिंग
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल

मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि पति और तीन साल की बच्ची घायल हो गए। परिवार बाइक से ससुराल जा रहा था, तभी बाइपास के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक...

मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: मोतिहारी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि महिला के पति और तीन साल की बेटी घायल हो गए. परिवार के चार लोग एक ही बाइक से ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान बाइपास के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक पीछे से जा टकराई.


हादसे में मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली काटा निवासी पूनम देवी (35) और उनके चचेरे देवर जय प्रकाश राम (25) की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.


ससुराल जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार पूनम देवी अपने पति रविंद्र राम, तीन वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी और चचेरे देवर जय प्रकाश राम के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव जसौली काटा से पीपराकोठी थाना क्षेत्र के सीताकुंड स्थित ससुराल जा रही थीं.


परिवार के लोग मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बाइपास के पास पहुंचे थे. इसी दौरान बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े.


देवर-भाभी की मौत

हादसे में पूनम देवी और जय प्रकाश राम गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं रविंद्र राम और उनकी तीन वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी घायल हैं. दोनों का इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.


हादसे की खबर मिलते ही मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए. देवर-भाभी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. ससुराल जाने के लिए निकले परिवार की खुशियां रास्ते में ही मातम में बदल गईं.


घटना के बाद स्वजन घायल रविंद्र राम और उनकी तीन वर्षीय बेटी के इलाज को लेकर चिंतित हैं. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.