ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

पंचायत उपचुनाव: प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 27 मई को आएगा फैसला

ARWAL: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के नदौरा पंचायत में हुए मतदान के बाद नदौरा पंचायत के सरपंच पद के 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मे

पंचायत उपचुनाव: प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 27 मई को आएगा फैसला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर अरवल जिले के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के नदौरा पंचायत में हुए मतदान के बाद नदौरा पंचायत के सरपंच पद के 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 27 मई को मतों की गिनती होगी। कुर्था प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में विभिन्न पदाधिकारियों की देखरेख में मतगणना होगा। इसे लेकर प्रखंड मुख्यालय में पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।


मतगणना के दौरान प्रखंड मुख्यालय को बैरिकेडिंग कर पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी साथ ही चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रखंड मुख्यालय निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ जियाउल हक ने बताया कि मतगणना को लेकर कुर्था प्रखंड मुख्यालय में 3 काउंटर बनाए गए हैं जहां सुबह 7 बजे से मतों की गिनती का परिणाम घोषित की जाएगी।


मतगणना पांचवें राउंड तक चलेगी मतगणना के दौरान प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक या समर्थक को प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की जाएगी हालांकि चुनाव के चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे करते देखे जा रहे हैं हालांकि मतगणना के बाद ही यह तय होगा कि जिसके सिर पर ताज सजेगी फिलहाल पंचायत के लोग चुनावी गणित बिठाने में जुट गए हैं |

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता