ब्रेकिंग
मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

पंचायत चुनाव पर बढ़ता संकट, इलेक्शन कमीशन से नहीं मिला NOC.. आयोग ने फिर लिखा पत्र

PATNA : बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनाने से लेकर 10 चरणों में चुनाव की पूरी प्लानिंग हो चुकी है लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के बीच

पंचायत चुनाव पर बढ़ता संकट, इलेक्शन कमीशन से नहीं मिला NOC.. आयोग ने फिर लिखा पत्र
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनाने से लेकर 10 चरणों में चुनाव की पूरी प्लानिंग हो चुकी है लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के बीच मामला ईवीएम की खरीद को लेकर फंसा हुआ है. ऐसे में पंचायत चुनाव पर संकट और बढ़ता जा रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर ईवीएम की खरीद के लिए एनओसी की मांग करते हुए भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण आयोग बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं कर पा रहा है और यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था.


राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने कहा है कि एनओसी के बिना बिहार में चुनाव की घोषणा करने में कठिनाई है. उन्होंने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग से एक बार फिर पत्र लिखकर हमने एनओसी का आग्रह किया है. राज्य में पंचायत चुनाव की फरवरी में घोषणा की तैयारी थी लेकिन अब मार्च का पहला हफ्ता गुजर चुका है. ईवीएम से इस बार पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है. ईवीएम की आपूर्ति के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को भारत सरकार से एनओसी चाहिए. आयोग इसे लेकर आया लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया है. 


इस मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग हाई कोर्ट भी गया है हालांकि आयोग अपने स्तर से चुनाव की तैयारी में लगा है. आयोग ने ईवीएम के मूवमेंट प्लान तक की तैयारी कर रखी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के लिए पूरी गाइडलाइन जारी की जा चुकी है. राज्य में पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी है लेकिन इसी में पंचायत चुनाव पर खड़ा कर दिया है. जब तक इलेक्शन कमिशन से नहीं मिल पाता है राज्य चुनाव आयोग को ईवीएम नहीं मिल सकता अब ऐसे में उसके बाद इंतजार के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है.