ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦मोकामा में ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के बाद पैसे मांगने पहुंचे युवक की पिटाई का दावा; SDPO ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट...✦सड़क पर हर पुलिसवाला नहीं रोक सकता आपकी गाड़ी, बिहार में सिर्फ इस रैंक के अधिकारी को है वाहन चेकिंग का अधिकार... जानें नियम✦विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत लगभग पूरी, इस दिन से फिर शुरू होगा वाहनों का परिचालन✦बिहार में शिक्षक की गलती पर हेडमास्टर भी भुगतेंगे सजा! ACS CK अनिल के आदेश से सरकारी स्कूलों में मचेगा हड़कंप✦बिहार के इन जिलों को मिलेगा बड़ा तोहफा... 3,300 करोड़ की लागत से बनेगा 89 KM लंबा फोरलेन, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य✦मोकामा में ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, मुकदमा दर्ज करने के बाद पैसे मांगने पहुंचे युवक की पिटाई का दावा; SDPO ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट...✦सड़क पर हर पुलिसवाला नहीं रोक सकता आपकी गाड़ी, बिहार में सिर्फ इस रैंक के अधिकारी को है वाहन चेकिंग का अधिकार... जानें नियम

पाला बदलते ही बोले RJD MLA..ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सबको पिलाएंगे..चाटुकारिता करने वालों के साथ मुश्किल था रहना

PATNA: एनडीए की नई सरकार के फ्लोर टेस्ट के दो दिन पूर्व तमाम राजद विधायकों को तेजस्वी यादव ने नजरबंद कर दिया था। लेकिन बड़े ही नाटकीय ढंग से अंतिम समय में शिवहर के विधायक चेतन

पाला बदलते ही बोले RJD MLA..ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सबको पिलाएंगे..चाटुकारिता करने वालों के साथ मुश्किल था रहना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: एनडीए की नई सरकार के फ्लोर टेस्ट के दो दिन पूर्व तमाम राजद विधायकों को तेजस्वी यादव ने नजरबंद कर दिया था। लेकिन बड़े ही नाटकीय ढंग से अंतिम समय में शिवहर के विधायक चेतन आनंद राजद को छोड़कर नीतीश खेमे में चले गये। वही राजद के दो अन्य विधायक नीलम देवी और प्रहलाद यादव भी विधानसभा में विपक्ष की जगह सत्ता पक्ष के साथ जाकर बैठ गए। जिससे तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद सहित राजद के तमाम नेताओं को बड़ा झटका लगा। जिसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नयी सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया।


विधानसभा में जाने से पहले चेतन आनंद ने राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा की ठाकुर का कुआं वाली कविता की याद ताजा करा दी। सोशल मीडिया पर लिखा कि ठाकुर के कुएं में बहुत पानी है सबको पिलाना है। वही विधानसभा से बाहर निकलने के बाद कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने घर पर नजरबंद कर रखा था। मैं अपने परिवार से मिलना चाहता था लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा था। मुझे कई घंटों तक वही रोका गया। हम घर जाने की मांग करते रहे लेकिन मिलने नहीं दिया गया। 


जब मेरे भाई ने पुलिस से शिकायत की तब जाकर मुझे परिवार से मिलने दिया गया। हमलोगों को ठाकुर का कुँआ की वजह से मेरे पिता को गलत गलत बात बोला गया मुझे बेवकूफ बोला गया। मैं यही कहना चाह रहा था कि एक जाति सूचक शब्द यदि है जो 1970 में लिखी गयी है जो जरूरी नहीं है कि 2023 में भी अप्लाई हो। हमने सिर्फ यही बात रखी जिसकी वजह से जो चाटुकारिता करने वाले लोग हैं वो मेरे विरोध में खड़े हो गये। राजद के चाटुकारिता करने वाले नेताओं ने ऐसा माहौल बनाया कि वहां रहना मुश्किल हो गया था।