ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

One Nation, One Election: लोकसभा में कल पेश हो सकता है वन नेशन, वन इलेक्शन बिल, बीजेपी ने सांसदों को जारी किया व्हिप

One Nation, One Election Bill: केंद्र सरकार कल यानी मंगलवार को लोकसभा(loksabha) में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल(One Nation, One Election Bill) पेश कर सकती है। बीजेपी(bjp) ने 17 दिसंबर

One Nation, One Election: लोकसभा में कल पेश हो सकता है वन नेशन, वन इलेक्शन बिल, बीजेपी ने सांसदों को जारी किया व्हिप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

One Nation, One Election Bill: केंद्र सरकार कल यानी मंगलवार को लोकसभा(loksabha) में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल(One Nation, One Election Bill) पेश कर सकती है। बीजेपी(bjp) ने 17 दिसंबर के लिए अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल मंगलवार को दोपहर 12 बजे संसद में इस बिल को पेश करेंगे।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक देश-एक चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों को बीच चर्चा हो चुकी है और गठबंधन के सभी दल इस बिल के समर्थन में हैं जबकि विपक्षी दल सिर्फ राजनीतिक कारणों से इस बिल का विरोध कर रहे हैं। इस बिल को संसदीय समिति के पास भेजने में सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।


मंगलवार को लोकसभा में एजेंडा की कार्यसूची सामने आने के बाद सारे कयास स्पष्ट हो जाएंगे। इससे पहले बीते शुक्रवार को लोकसभा के जारी बिजनेस लिस्ट में इस बिल को शामिल किया गया था लेकिन बाद में रिवाइज्ड बिजनेस लिस्ट से बिल को हटा दिया गया था।


बता दें कि वन नेशन-वन इलेक्शन बिल के जरिए सरकार पूरे देश में एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराने के पक्ष में है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ कराने को लेकर कई तरह के तर्क भी दिए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस बिल के लागू होने से चुनाव में होने वाले खर्च में कमी आएगी हालांकि विपक्ष का कहना है कि अगर एक देश, एक चुनाव होते हैं तो कई राज्यों में वक्त से पहले विधानसभा भंग कर दी जाएगी।