ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

'OBC नहीं हैं PM मोदी' भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने कर दिया बड़ा दावा, ये आरोप भी लगाएं

DESK : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि पीएम मोदी ने देशवासियों से अपनी जाति के बारे में झूठ कह

'OBC नहीं हैं PM मोदी' भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने कर दिया बड़ा दावा, ये आरोप भी लगाएं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि पीएम मोदी ने देशवासियों से अपनी जाति के बारे में झूठ कहा है। इसके साथ ही राहुल ने यह भी दावा किया है कि - वह जन्म से अन्य पिछड़ा वर्ग या OBC से नहीं हैं। जबकि हाल ही में संसद में बहस के दौरान पीएम मोदी ने खुद को OBC बताया था।


दरअसल, वायनाड सांसद इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल ने कहा, 'पीएम मोदी का जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था। वह गुजरात में तेली कास्ट में जन्मे थे।' उन्होंने आरोप लगाए हैं, 'समुदाय को भाजपा ने साल 2000 में ओबीसी का टैग दिया था। वह सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे।'


राहुल ने ओडिशा में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तीसरे एवं अंतिम दिन यहां एक संक्षिप्त भाषण में कहा कि मोदी 'का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जो सामान्य जाति की श्रेणी में आता है।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'मोदी जी लोगों को यह कह कर गुमराह करते आ रहे हैं कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। मोदी का जन्म तेली जति में हुआ था, जिसे 2000 में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी में शामिल किया गया। इस प्रकार से मोदी जी जन्म से ओबीसी नहीं हैं।'


यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए, 'वह पूरे जीवन में जातिगत जनगणना नहीं होने देंगे, क्योंकि वह ओबीसी पैदा नहीं हुए थे, वह सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे...।' राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ओबीसी से जुड़े लोगों से हाथ तक नहीं मिलाते वहीं 'अरबपतियों को गले' लगाते हैं। राहुल की यात्रा ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही है।


पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की और कहा कि जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी तो उनके योगदान को याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'इस अवसर पर मैं विशेष रूप से डॉक्टर मनमोहन सिंह का स्मरण करना चाहूंगा। वह छह बार इस सदन के सदस्य रहे। वह अपने मूल्यवान विचारों से सदन की चर्चाओं को समृद्ध करते रहे। सदन के नेता के रूप में तथा प्रतिपक्ष में भी नेता के रूप में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।'