ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों के साथ झारखंड उपचुनाव का रिजल्ट आज : रुझानों में BJP को बहुमत, रामगढ़ से सुनीता चौधरी सबसे आगे

DESK : आज देश के 3 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। इसके साथ ही साथ 1 राज्यों में हुए उपचुनाव का ही परिणाम आज ही घोषित किया जाना है। इन राज्यों के चुनाव को लेक

नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों के साथ झारखंड उपचुनाव का रिजल्ट आज : रुझानों में BJP को बहुमत, रामगढ़ से सुनीता चौधरी सबसे आगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : आज देश के 3 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। इसके साथ ही साथ 1 राज्यों में हुए उपचुनाव का ही परिणाम आज ही घोषित किया जाना है। इन राज्यों के चुनाव को लेकर अब तक की  जानकारी के अनुसार भाजपा बढ़त बनाते हुए दिख रही है। हालांकि, मेघालय में  हंग असेंबली होने जा रहा है। 


दरअसल, आज देश के अंदर त्रिपुरा,नागालैंड, मेघालय और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाना है।  इसको लेकर सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हालांकि, झारखंड में महज एक सीट पर उपचुनाव करवाया गया है। अब इसको लेकर जो अपडेट मिल रहा है उसके मुताबिक़ त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। जबकि मेघालय में कसी भी पार्टी की सरकार बनती हुई नहीं दिख रही है। इसके आलावा झारखंड में हुए एक सीट पर उपचुनाव का जो रिजल्ट आ रहा है उसके मुताबिक आजसू की सुनीता चौधरी सबसे आगे चल रही हैं।


जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में भाजपा गठबंधन को नगालैंड में 46 सीटें और त्रिपुरा में 35 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में NPP 25 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। जबकि झारखंड के उपचुनाव में आजसू की कैंडिडेट को बढ़त मिलती दिख रही है। 


आपको बताते चलें कि,त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह पिछले चुनाव से 4% कम रहा। इसके साथ ही मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। 85.27% वोटिंग हुई। सोहियोंग सीट पर UDP उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था। नगालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई। वहीं