ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे में सामने आई CM नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया, कहा - घटना से मर्माहत, डॉक्टरों को किया गया है अलर्ट

BUXAR : बिहार के बक्सर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। आनंद विहार से आ रही आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की सात बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हादसा उस समय हुआ जब ट

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे में सामने आई CM नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया, कहा -  घटना से मर्माहत, डॉक्टरों को किया गया है अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। आनंद विहार से आ रही आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की सात बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन बक्सर से आरा के लिए बढ़ चुकी थी। चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 100 यात्री घायल हुए हैं। दो दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर है। इसके बाद अब इस हादसे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि-  नीतीश कुमार ने दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना में 04 लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।


जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त रेल की स्पीड 110-120 किमी/घंटा थी। ट्रेन की पहले बोगी में सवार आरा के बाबू बाजार निवासी अशोक ने बताया कि वह और उनके साथ आरा के ही सामाजिक कार्यकर्ता मंगलम की मां समेत तीन लोग रात करीब साढ़े आठ बजे विंध्याचल से सवार हुए थे। रात साढ़े नौ बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ ट्रेन लड़खड़ाने लगी। आगे की बोगियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। उनके साथ की महिला को पैर व सिर में मामूली चोट है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मंगलम चारपहिया वाहन लेकर हादसास्थल पर पहुंचे और अपनी मां समेत साथ रहे आरा के लोगों को गाड़ी से लाये।