ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

नियोजित शिक्षकों के तबादले पर सरकार का विधानसभा में एलान, मौजूदा नियोजन प्रक्रिया के पूरा होते ही पहल होगी

PATNA : बिहार में नियोजित शिक्षकों के तबादले को लेकर नीतीश सरकार ने विधानसभा में आज बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने नियोजित शिक्षकों के तबादले को लेकर विधानसभा में यह जानकारी दी है कि मौजूदा नियोजन प्र

नियोजित शिक्षकों के तबादले पर सरकार का विधानसभा में एलान, मौजूदा नियोजन प्रक्रिया के पूरा होते ही पहल होगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नियोजित शिक्षकों के तबादले को लेकर नीतीश सरकार ने विधानसभा में आज बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने नियोजित शिक्षकों के तबादले को लेकर विधानसभा में यह जानकारी दी है कि मौजूदा नियोजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेब पोर्टल के माध्यम से अंतर नियोजन इकाई में ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा शिक्षकों को दी जाएगी. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही.


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दिव्यांग और महिला शिक्षकों को एक बार ऐच्छिक स्थानांतरण अंतर नियोजन इकाई में दिए जाने का प्रावधान है और इसके लिए मौजूदा नियोजन प्रक्रिया के पूरे होने का इंतजार किया जा रहा है. एक बार जब नियोजन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, उसके बाद शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल के जरिए स्थानांतरण की पहल शुरू होगी.


शिक्षा विभाग से जुड़े एक अन्य सवाल में बीजेपी के विधायक के संजय सरावगी ने सरकार से यह जानना चाहा कि क्या सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को बच्चे नहीं समझ पा रहे हैं. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार कर रही है और आगे भी इसमें बेहतरी की जाती रहेगी. दरअसल बीजेपी विधायक ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे का हवाला देते हुए सरकार से यह जानना चाहता कि बिहार में क्या सरकारी स्कूलों के अंदर बच्चे शिक्षा को अच्छे तरीके से नहीं समझ पा रहे.

टैग्स