ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

नित्यानंद राय का तेजस्वी को ओपन चैलेंज, कहा- आइए भैंस दुह के देख लिया जाए... पता चल जाएगा कौन किसको ठंडा करता है

PATNA : बिहार में नई सरकार आने के बाद बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को भैंस दुहने की चुन

नित्यानंद राय का तेजस्वी को ओपन चैलेंज, कहा- आइए भैंस दुह के देख लिया जाए... पता चल जाएगा कौन किसको ठंडा करता है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार आने के बाद बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को भैंस दुहने की चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव ने हमें ठंडा कर देने की बात कही है। अब हम उन्हें चैलेंज करते हैं कि वो मैदान में आएं और मेरे साथ भैंस दुह कर दिखाएं। तब पता चलेगा कि कौन किसको ठंडा करता है। 




समस्तीपुर जिले के दौरे पर आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के बयान पर जबरदस्त हमला बोला है। गुरुवार को उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के अंगार घाट में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के छटिहार में पहुंचे स्थानीय सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी है। एक तरफ उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए विकास की बात की तो वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर तेजस्वी में दम है तो हमारे साथ भैंस का दूध निकाल ले कौन ठंडा होता है, जनता देख लेगी।



गौरतलब है कि गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को चेतावनी दी थी। बिना नाम लिए उन्होंने कहा था कि बीजेपी के एगो केन्द्र में मंत्री हैं..जो बिहार में महाराष्ट्रा वाला खेला करना चाह रहे थे..वो थोड़ा लाइन में रहे नहीं तो सब कुछ ठंडा दिया जाएगा। नित्यानंद को चेतावनी देते हुए तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने का सपना टूटा है ना..अब संभल जाइए..ज्यादा ख्वाब ना देखें..आपको दिल्ली वाला भी नहीं बचाएगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता