ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नित्यानंद राय ने तेजस्वी को कोसा तो मुस्कुराते रहे RJD विधायक मुकेश रोशन, केंद्रीय मंत्री ने धक्का देकर हटाया

HAJIPUR : हाजीपुर में उस वक्त एक अजीब स्थिति देखने को मिली जब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय निजी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में RJD के विधायक मुकेश रोशन को भी आमंत्रि

नित्यानंद राय ने तेजस्वी को कोसा तो मुस्कुराते रहे RJD विधायक मुकेश रोशन, केंद्रीय मंत्री ने धक्का देकर हटाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर में उस वक्त एक अजीब स्थिति देखने को मिली जब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय निजी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में RJD के विधायक मुकेश रोशन को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और आरजेडी के पर जमकर हमला बोला। इस बीच RJD के विधायक मुकेश रोशन नित्यानंद राय के ठीक बगल में खड़े रहे और नित्यानंद राय की बातों को सुनकर मुस्कुराते नजर आए। जब नित्यानंद राय को इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने ठीक बगल में खड़े आरजेडी  विधायक को धक्का देकर वहां से हटाया।


दरअसल, शुक्रवार को नित्यानंद राय एक शॉपिंग मॉल का उद्घाटन करने के लिए हाजीपुर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता नित्यानंद राय के साथ साथ RJD विधायक मुकेश रोशन को भी आमंत्रित किया गया था। अलग अलग पार्टियों से होने के बावजूद दोनों की अच्छी कमेस्ट्री भी है। कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद राय और RJD विधायक मुकेश रोशन एक साथ नजर आए।


इस दौरान नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर जमकर बरसे। नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को सबसे झूठा व्यक्ति करार दिया। उन्होंने कहा कि आरजेडी एक वंशवादी पार्टी है और समाज को तोड़ने का काम करती है। आरजेडी के नेता सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। तेजस्वी यादव कितना झूठ बोलते हैं इससे पूरे बिहार के लोग परिचित हैं। 


इस दौरान नित्यानंद राय लगातार तेजस्वी यादव को कोसते नजर आ रहे थे लेकिन नित्यानंद राय के ठीक बगल में खड़े आरजेडी विधायक मुकेश रोशन अपने नेता तेजस्वी यादव की भारी बेइज्जती सुनने के बावजूद मुस्कुराते रहे। वे कभी मुस्कुरा रहे थे तो कभी सिर झुकाये नित्यानंद राय के तीखे हमलों को झेल रहे थे। जब इस बात का अंदाजा नित्यानंद राय को हुआ तो उन्होंने बगल में खड़े विधायक मुकेश रोशन को धक्का देकर वहां से हटा दिया।


बेशक नित्यानंद राय ने राजनितिक शर्मिंदगी से बचाने के लिए RJD के साथी विधायक मुकेश रोशन को धक्का देकर खुद से दूर किया लेकिन मंत्री के धक्का देने की तस्वीर वहां मौजूद कैमरों में कैद हो गई। अब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के RJD विधायक मुकेश रोशन को धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता