ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

नीतीश से अपने संबंधों पर बोले आरसीपी सिंह, कहा.. मेरे सभी से अच्छे संबंध हैं

PATNA: राज्यसभा को लेकर जेडीयू में चल रही खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे आरसीपी सिंह मीडिया के सवालों से बचते दिखे। हालांकि आऱसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके संबंधो

नीतीश से अपने संबंधों पर बोले आरसीपी सिंह, कहा.. मेरे सभी से अच्छे संबंध हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राज्यसभा को लेकर जेडीयू में चल रही खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे आरसीपी सिंह मीडिया के सवालों से बचते दिखे। हालांकि आऱसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके संबंधों के सवाल पर कहा कि मेरे सभी से अच्छे संबंध हैं। पटना से दिल्ली पहुंचने पर जब उनसे दोबोरा राज्यसभा भेजे जाने के बारे में पूछा गया तो आरसीपी ने चुप्पी साध ली।


बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार से उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो गया लेकिन फिलहाल जेडीयू द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम की घोषणा नही हुई है। ऐसे में आरसीपी सिंह के दोबारा राज्यसभा भेजे जाने पर फिलहाल ससपेंस बरकरार है।


दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में भी आरसीपी सिंह मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। आरसीपी गाड़ी के अंदर से ही हाथ जोड़ते हुए एयरपोर्ट के लिए निकल गए थे। आरसीपी सिंह के चुप्पी साधने से साफ साफ है कि फिलहाल उनकी उम्मीदवारी पर संशय की स्थिति है। आरसीपी की उम्मीदवारी को लेकर जेडीयू ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है।

टैग्स