ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

नीतीश पर प्रशांत किशोर ने फिर कसा तंज, कहा- PM बनना तो दूर CM बने रहने पर भी संकट

PATNA: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के CM नीतीश कुमार पर एक बार फिर से तंज कसा है। उन्होंने सीएम नीतीश को सलाह दी है कि तेजस्वी यादव को अभी ही बिहार का सीएम बना

नीतीश पर प्रशांत किशोर ने फिर कसा तंज, कहा- PM बनना तो दूर CM बने रहने पर भी संकट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के CM नीतीश कुमार पर एक बार फिर से तंज कसा है। उन्होंने सीएम नीतीश को सलाह दी है कि तेजस्वी यादव को अभी ही बिहार का सीएम बना दीजिए ताकि 2025 तक तेजस्वी यादव को तीन साल तक काम करने का मौका मिल जाए और राज्य की जनता को उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वोट देने का मौका मिले। 


मुख्यमंत्री नीतीश पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 2020 के चुनावों के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी राजद है ना कि जेडीयू। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर संकट छा गया है।


प्रशांत किशोर ने नीतीश पर तंज कसते हुए आगे कहा कि बिहार कोई नीतीश कुमार की जागीर नहीं है, जिसको अपना चेहरा बनाना है बना दे। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा मुझे कहीं नहीं सुनाई दे रही है।  उनकी विश्वसनीयता आज की तारीख में ऐसी हो चुकी है कि उनका पीएम बनना तो दूर उनके बिहार का सीएम बने रहने पर भी संकट है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता