ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

नीतीश पर जमकर बरसे विजय सिन्हा: कहा-बड़े भाई की जगह जब तक नहीं भेजेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी व बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। गुस्साएं लोगो

नीतीश पर जमकर बरसे विजय सिन्हा: कहा-बड़े भाई की जगह जब तक नहीं भेजेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी व बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। गुस्साएं लोगों ने रोड जाम कर जमकर हंगामा भी मचाया। बीजेपी नेता व कार्यकर्ता भी इस घटना से काफी आक्रोशित है। मृतक के परिजनों से मिलने समस्तीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे।


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन-2 की सरकार बनते ही अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वो खुलकर गुंडा राज स्थापित करने लिए भय और दहशत का वातावरण बनाना चाहते है। 


लेकिन यह ना भूले की बीजेपी ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव का जंगलराज को भी मिटाया है। आज उनके पुत्र जो गुंडा राज स्थापित करना चाहते हैं उसके विरुद्ध में भी इस सरकार को हम लोग चलने नहीं देंगे। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार जिस जंगलराज से मुक्त होकर जहां से चला था आज नीतीश कुमार ने वही पहुंचा दिया। इसलिए आपकों भी बड़े भाई के स्थान पर जब तक नहीं भेज देंगे तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता