ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

नीतीश पर जमकर बरसे तारिक अनवर, कहा-महागठबंधन से उनकी विदाई तय है

KATIHAR: बिहार में मचे राजनीतिक भूचाल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद तारिक अनवर शनिवार को कटिहार पहुंचे। कटिहार पहुंचने के बाद तारिक अनवर नीतीश कुमार पर जमकर बरस

नीतीश पर जमकर बरसे तारिक अनवर, कहा-महागठबंधन से उनकी विदाई तय है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में मचे राजनीतिक भूचाल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद तारिक अनवर शनिवार को कटिहार पहुंचे। कटिहार पहुंचने के बाद तारिक अनवर नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की क्रेडिबिलिटी खत्म हो गई है। नीतीश जी का जो रवैय्या है उससे तो यही लग रहा है कि महागठबंधन से उनकी विदाई होने वाली है। 


दो दिन के अंदर सब कुछ क्लीयर हो जाएगा। जब अपनी नीयत खराब हो ना तब कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। संयोजक नहीं बनाने का बहाना बनाया गया क्या वो संयोजक बनने आए थे वो तो कहते थे कि मुझे कोई पद नहीं चाहिए। हर बार नीतीश पाला बदलेंगे तो लोग क्या सोचेंगे। ऐसे व्यक्ति का कोई साथ नहीं देगा। 


2024 में नीतीश कुमार के गठबंधन छोड़ने से नुकसान के सवाल पर तारिक अनवर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस हर चुनौती के लिए हमेशा तैयार है। तारिक अनवर ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर लोग काफी उत्साहित है।