ब्रेकिंग
11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग

नीतीश पर भड़के RCP सिंह, कहा- जब मैं IAS था तो आप सड़क पर घूम रहे थे

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने पुराने साथी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। नीतीश कुमार का नाम सुनते ही आरसीपी सिंह इतने भड़क गए कि उन्होंने सीएम की

नीतीश पर भड़के RCP सिंह, कहा- जब मैं IAS था तो आप सड़क पर घूम रहे थे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने पुराने साथी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। नीतीश कुमार का नाम सुनते ही आरसीपी सिंह इतने भड़क गए कि उन्होंने सीएम की हैसियत बता दी। सिंह ने कहा कि लोगों से उनकी हैसियत पूछने वाले नीतीश कुमार को ये पता होना चाहिए कि उनकी हैसियत, मेरी हैसियत और देश के एक नागरिक की हैसियत बराबर है। इस संविधान में सबको बराबर का दर्जा दिया गया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि पॉलिटिक्स में आने के पहले मैं एक आईएएस था और इसके लिए नीतीश कुमार ने पैरवी नहीं लगाईं थी। उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार तब सड़क पर घूम रहे थे जिस वक्त मैं आईएएस बना था। 





आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को ये लगता है कि लालू यादव और अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर वे बीजेपी को मात दे देंगे तो ये उनकी ग़लतफ़हमी है। उन्होंने कहा कि इनके साथ कौन से जाति के लोग हैं? उन्होंने हर एक जाति के लोगों के साथ ठगी की है। 




वहीं, आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने आज तक किसी को इज़्ज़त नहीं दी है। सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए सिंह ने कहा कि पिछले दिनों नीतीश कुमार दिल्ली गए थे और वहां जगह-जगह घूम रहे थे। उन्होंने शरद पवार के बारे में क्या-क्या नहीं कहा है। इन्होने किसी को सम्मान नहीं दिया है और अब इनके ऊपर किसी का भरोसा नहीं रह गया है। 

टैग्स