ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

तो क्या हरियाणा की पॉलिटिक्स में एंट्री मारेंगे नीतीश? त्यागी ने चौटाला से मुलाकात कर फोन पर करवायी मुख्यमंत्री से बात

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने लगे हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला से फोन पर बातचीत की है

तो क्या हरियाणा की पॉलिटिक्स में एंट्री मारेंगे नीतीश? त्यागी ने चौटाला से मुलाकात कर फोन पर करवायी मुख्यमंत्री से बात
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने लगे हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला से फोन पर बातचीत की है। चौटाला और नीतीश के बीच बातचीत जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने करवाई है। केसी त्यागी शुक्रवार को चौटाला से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने काफी देर तक उनसे बातचीत की और फिर नीतीश कुमार से फोन पर उनकी बातचीत भी कराई। 


ओम प्रकाश चौटाला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिश्ते बेहद पुराने रहे हैं। एक समय दोनों जनता दल के कार्यकाल में काफी करीब भी रहे हैं लेकिन समय के साथ-साथ नीतीश कुमार बिहार तक सीमित होते गए और चौटाला हरियाणा की राजनीति में। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चौटाला के बीच हुई बातचीत कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा सकती है। अब राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा भी होने लगी है कि क्या नीतीश कुमार हरियाणा में अपनी पार्टी की एंट्री कराने की रणनीति बना रहे हैं? हालांकि इस बाबत अभी जेडीयू में कुछ भी नहीं कहा है। 




चौटाला से मुलाकात करने वाले जेडीयू नेता केसी त्यागी के मुताबिक उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला से उनके गुरुग्राम स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की है। दोनों के बीच तकरीबन 2 घंटे तक बातचीत हुई है। उन्होंने चौटाला के साथ दोपहर का भोजन भी किया। त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार से ओम प्रकाश चौटाला की फोन पर बातचीत भी हुई है। मुख्यमंत्री ने चौटाला से उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना है। दोनों के बीच पुराने रिश्ते रहे हैं। हालांकि त्यागी ने इससे भविष्य की राजनीति को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

टैग्स