ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

CBI रेड से पहले ही नीतीश ने RJD को कर दिया था आगाह, संजय जायसवाल का बड़ा हमला

BETTIAH: बेतिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह 23 और 24 सितंबर को बिहार आने वाले हैं। मिशन 36

CBI रेड से पहले ही नीतीश ने RJD को कर दिया था आगाह, संजय जायसवाल का बड़ा हमला
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह 23 और 24 सितंबर को बिहार आने वाले हैं। मिशन 36 के तहत अमित शाह का यह दौरा सीमांचल के क्षेत्र में होगा, जहां पहले दिन 23 सितंबर को पूर्णिया मैदान में आम सभा होगी।



वहीं, अमित शाह 24 सितंबर को किशनगंज में सरकारी कार्यक्रम और दोपहर बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान संजय जायसवाल ने सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव ने खुद को घपले घोटाले से बचाने के लिए नीतीश कुमार को रबर स्टाम्प सीएम बनाया हैं। संजय जयसवाल ने बताया कि सीबीआई रेड की जानकारी आरजेडी नेताओं को पहले ही नीतीश कुमार ने दे दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम राजद के संरक्षणकर्ता के रूप में काम कर रहें है। सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि एनडीए जब से अलग हुई है तब से बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है और बिहार की स्थिति भयावह हो गया है।



इसके अलावे प्रदेश अध्यक्ष ने सीमांचल के किशनगंज जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन किशनगंज में गौ तस्करों की मदद कर रही है, जबकि तस्करी कर गाय को ले जाए जा रहे लोगों को पकड़ने वालो पर कई धाराओं में केस दर्ज कर रंगदार बता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन 36 पर काम कर रही है और लोक सभा चुनाव में भाजपा सभी 36 सीटो पर जीत हासिल करेगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता