ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज

नीतीश ने भ्रष्टाचार से किया समझौता, बोले सुशील मोदी..किसी पर नहीं की कार्रवाई

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 17 साल से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पास शिक्षा विभाग के रहते इसमें जो घोटाले होते रहे, उसकी पोल खु

नीतीश ने भ्रष्टाचार से किया समझौता, बोले सुशील मोदी..किसी पर नहीं की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 17 साल से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पास शिक्षा विभाग के रहते इसमें जो घोटाले होते रहे, उसकी पोल खुद शिक्षा विभाग के अवर प्रधान सचिव के आदेश से खुल रही है।


सुशील मोदी ने कहा कि राज्य के 70हजार सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से 12 वीं तक के 20 लाख फर्जी छात्रों के नाम काटे गए, लेकिन उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिनकी मिली-भगत से इन छात्रों के नाम पर भेजी गई राशि और राशन ( मिड-डे मील) में घोटाले हुए।


उन्होंने कहा कि लगातार गैरहाजिर बताये गए जिन छात्र-छात्राओं के नाम काटे गए, उनमें 1.5 लाख छात्र बिहार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं दे पाएँगे। सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग की जिन योजनाओं का ढोल पीटते रहे, वही योजनाएँ स्कूली शिक्षा को खोखला कर लूटने के अवसर में बदल दी गईं।


उन्होंने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से फर्जी छात्रों के नाम पर साइकिल-पोशाक, मिड-डे मील और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की करोड़ों की राशि निगलने का घोटाला वर्षो से जारी है।


सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने श्री बाबू की जयंती में केवल लालू को बुलाया, नीतीश को क्यों नहीं बुलाया? लालू नीतीश पर दबाव बनाकर कांग्रेस को लोक सभा की लड़ने के लिए ज़्यादा सीट दिलायेंगे? लालूजी जेल में मोबाइल की अनुमति नहीं ,फिर सोनियाजी से कैसे बात किये?


टैग्स