ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया

1 अणे मार्ग छोड़ 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हुए नीतीश कुमार, सीएम आवास छोड़ते ही मिली Z+ सुरक्षा; लालू प्रसाद के बने पड़ोसी

Bihar Politics: करीब 20 वर्षों तक सीएम आवास में रहने के बाद नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग छोड़ दिया है और 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हो गए हैं. एक अणे मार्ग छोड़ते ही उन्हों Z+ सुरक्षा मिल गई है.

Bihar Politics
नीतीश कुमार का नया ठिकाना
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को छोड़कर 7 सर्कुलर रोड स्थित नए बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के इस नए पते पर Z+ सुरक्षा भी तैनात कर दी गई है। सुबह से ही उनके सामान को नए आवास में स्थानांतरित किया गया। 


गृह प्रवेश से पहले बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पूजा-पाठ किया गया और पूरे बंगले को फूलों से सजाया गया। उनके पुत्र निशांत कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। इससे पहले इस आवास का उपयोग मुख्यमंत्री कार्यालय के रूप में किया जा रहा था।


7 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला खास तौर पर आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है और इसे भूकंपरोधी बनाया गया है, ताकि बड़े झटकों को भी सह सके। बंगले के लॉन को आकर्षक बनाने के लिए कोलकाता से विशेष घास मंगवाई गई है। 


इस नए आवास में शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब पड़ोसी बन गए हैं। राबड़ी देवी का आवास यहां से महज दो घर की दूरी पर है और दोनों के बीच लगभग 200 मीटर का फासला है। दोनों आवास सर्कुलर रोड के दक्षिण दिशा में स्थित हैं।


नीतीश कुमार के लिए 7 सर्कुलर रोड का यह बंगला खास महत्व रखता है। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था, तब वे इसी बंगले में रहने लगे थे। बाद में इसी आवास से उन्होंने दोबारा सत्ता में वापसी की। हालांकि 2015 में फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद वे 1 अणे मार्ग लौट गए थे, लेकिन इस बंगले को अपने पास ही रखा।


संख्या 7 को नीतीश कुमार अपने लिए शुभ मानते हैं। उनके राजनीतिक जीवन में यह अंक कई बार अहम रहा है—चाहे वह 1977 में राजनीति की शुरुआत हो, 1987 में युवा लोकदल के अध्यक्ष बनना हो या उनकी योजनाओं का नाम ‘सात निश्चय’ रखना हो। वर्तमान में बिहार सरकार ‘सात निश्चय पार्ट-3’ पर काम कर रही है।


करीब 19 वर्षों तक 1 अणे मार्ग बिहार की सत्ता का केंद्र रहा, जहां से नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति और प्रशासन को दिशा दी। अब राज्यसभा जाने के बाद उनका 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होना बिहार की राजनीति में उनकी नई भूमिका की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता