ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

‘नीतीश कुमार ने तेजस्वी को नेता बनाया.. अभी ट्रेनिंग में हैं’ MLA गोपाल मंडल ने बताया कब बनेंगे सीएम

PATNA: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी बात कह दी है। भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल

‘नीतीश कुमार ने तेजस्वी को नेता बनाया.. अभी ट्रेनिंग में हैं’ MLA गोपाल मंडल ने बताया कब बनेंगे सीएम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी बात कह दी है। भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव को ट्रेनिंग देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा था। तेजस्वी अभी ट्रैनिंग पीरियड में हैं। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को नेता बनाया है।


गोपाल मंडल ने कहा है कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के लिए बाल बच्चे के समान हैं। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को सब कुछ सौंप दिया है और सब कुछ ईमानदारी से चलाने को कहा है। लालू यादव ने तेजस्वी को ट्रेनिंग के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा था और नीतीश कुमार ने उन्हें ट्रेनिंग देकर नेता बना दिया। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री कब बनेंगे? इस पर गोपाल मंडल ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार हैं तब तक ऐसा सोचिएगा भी नहीं।


जेडीयू विधायक ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनाने में नीतीश कुमार का अहम योगदान है। हम लोग नीतीश कुमार को पीएम बनाने के लिए की जान से लगे हुए हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में घमासान पर गोपाल मंडल ने कहा कि किसी को सही जानकारी नहीं है। अभी केजरीवाल ठीक हैं, ममता बनर्जी ठीक हैं, शिबू सोरेन का बेटवा भी ठीक है। सम्राट चौधरी ने पर हमला बोलते हुए कहा कि सम्राट चौधरी को बीजेपी वालों ने उल्लू बना दिया है। वह नीतीश कुमार के सामने अभी बच्चा है।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता