ब्रेकिंग
‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने किया हाईजैक’, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने किया हाईजैक’, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई

नीतीश ने तेजस्वी पर बोला हमला, पूछा- 10 लाख नौकरी दीजिएगा तो पैसा कहां से आएगा

GAYA: सीएम नीतीश कुमार ने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी याद के 10 लाख युवाओं को नौकरी देने पर सवाल उठाया है. नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों को कुछ ज्ञान नहीं है. दावा कर रहे हैं

नीतीश ने तेजस्वी पर बोला हमला, पूछा- 10 लाख नौकरी दीजिएगा तो पैसा कहां से आएगा
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA: सीएम नीतीश कुमार ने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी याद के 10 लाख युवाओं को नौकरी देने पर सवाल उठाया है. नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों को कुछ ज्ञान नहीं है. दावा कर रहे हैं कि इनती नौकरियां देंगे. पैसा कहां से आएगा और ऐसा न हो कि अपना अलग ही काम धंधा चालू कर लें. कहने से कुछ होता है जी, करने का कुछ अनुभव हो, कुछ समझ हो.

नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो सब लोगों की बात सुनकर उसके हिसाब से काम करते हैं. समाज सुधार के लिए, शराबबंदी किए. देखिए शराबबंदी ने कैसे लोगों का जीवन बदला है. हर घर नल का जल, हर घर शौचालय, हर गांव तक सड़क और पक्की नालियां-गलियां, ये सब काम तो करीब करीब हो चुका है. बचा हुआ जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

हम सबकी करते हैं सेवा

नीतीश कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता दी गई. उन्हें रोजगार लगाने के लिए प्रेरित किया. हमने तय कर लिया है अबकी बार मौका दीजियेगा तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे. कहीं भी सूखा नहीं रहने देंगे. हर घर बिजली तो पहुंच गया, अब हर गांव में सोलर लाइट लगाएंगे. घर में लाइट बुझा दीजियेगा उसके बावजूद पूरा गांव रोशन रहेगा.

टैग्स