ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ

बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे, जिससे बिहार की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दिल्ली न्यूज
उपचुनाव के नतीजों पर चर्चा की अटकलें
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। यह बैठक संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री के चैंबर में हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। 


नीतीश कुमार ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। हालांकि, बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के तुरंत बाद हुई पीएम मोदी से मुलाकात की चर्चा तेज हो गयी है।


उपचुनाव के नतीजों पर चर्चा की अटकलें

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के बीच बांकीपुर उपचुनाव के परिणामों और बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। हालांकि, भाजपा और जदयू की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


जन सुराज ने भाजपा को बड़े अंतर से हराया

भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर जन सुराज का कब्जा हो गया है। जो बीजेपी के लिए बड़ा झटका से कम नहीं है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि बांकीपुर सीट बीजेपी के हाथ से निकल जाएगी। लेकिन चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ऐसी रणनीति बनाई कि जन सुराज ने बांकीपुर पर जीत हासिल कर ली। बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। 


यहां से नितिन नबीन 5 बार विधायक रहे हैं। इससे पहले उनके पिता नवीन कुमार सिन्हा विधायक रहे हैं। जब शीर्ष नेतृत्व ने नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया और उन्हें राज्यसभा भेजा तब यह सीट खाली हुई थी। अब बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर बन गये हैं। बांकीपुर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा तक पहुंचाया। 


बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44827 वोट मिले। बीजेपी इस मजबूत सीट पर 50 हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाई। वही आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 वोट मिले हैं। रेखा गुप्ता 49878 वोट से हार गई। चौथे स्थान प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव रहे, जिन्हें 973 वोट मिले।


एनडीए ने एकजुट होकर किया था प्रचार

उपचुनाव के दौरान एनडीए के सभी घटक दलों ने भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में संयुक्त रूप से प्रचार किया था। जदयू, लोजपा (रामविलास) सहित एनडीए के कई नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। 40 स्टार प्रचारकों को बांकीपुर में चुनाव करने के लिए उतारा गया था। जबकि प्रशांत किशोर की ओर से एक भी स्टार प्रचारक को नहीं उतारा गया था। खुद प्रशांत किशोर ने घूम-घूम कर पदयात्रा की और जनसभा को संबोधित किया। 


उधर नीतीश कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी कर वोट देने की अपील की थी। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद भी हुआ। 30 जुलाई को मतदान के बाद 3 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती की गयी, जिसके बाद जो नतीजे सामने आए, उसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की। बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार से 19324 वोट से वो चुनाव जीत गये।