ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की आई भावुक तस्वीर, जानिए.. मीटिंग में कैसा था माहौल?

Bihar Politics: नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक के साथ बिहार राजनीति में एक युग का अंत हो गया. कैबिनेट की बैठक के बाद भावुक माहौल में मंत्रियों से विदाई लेकर नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक के खत्म होने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर विकास को गति देने वाले नीतीश कुमार ने आखिकार बिहार की सियासत को छोड़ केंद्र की राजनीति की तरफ रूख कर लिया। नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की आखिरी बैठक की और कैबिनेट को भंग कर दिया।


दरअसल, राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार कुछ ही घंटों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। पद से इस्तीफा देने के पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के अलावे सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूर रहे। इस दौरान माहौल भारी रहा। नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में अपने इस्तीफा देने की जानकारी मंत्रियों को दी।


उन्होंने मंत्रियों को भरोसा दिलाया कि वह दिल्ली जरूर जा रहे हैं लेकिन उनका फोकस अब भी बिहार पर ही होगा। मुख्यमंत्री ने एक एक कर सभी मंत्रियों से बात की और मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट को भंग कर दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय से विदा होने से पहले फोटो शूट हुआ।


मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के मंत्रियों के साथ फोटो शूट कराया। इसके बाद तमाम वरीय अधिकारियों के साथ भी उन्होंने फोटो खिंचवाया और मुख्यमंत्री सचिवालय से बाहर निकल गए। दोनों डिप्टी सीएम के साथ साथ सभी मंत्रियों ने नीतीश कुमार को विदाई दी। नीतीश कुमार दोपहर सवा तीन बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे और बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो जाएगी।


नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की आई भावुक तस्वीर, जानिए.. मीटिंग में कैसा था माहौल?


नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की आई भावुक तस्वीर, जानिए.. मीटिंग में कैसा था माहौल?


नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की आई भावुक तस्वीर, जानिए.. मीटिंग में कैसा था माहौल?


नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की आई भावुक तस्वीर, जानिए.. मीटिंग में कैसा था माहौल?


नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की आई भावुक तस्वीर, जानिए.. मीटिंग में कैसा था माहौल?


नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की आई भावुक तस्वीर, जानिए.. मीटिंग में कैसा था माहौल?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता