ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए सीएम नीतीश और उनके मंत्री, बोले- अब दिल्ली से बिहार पर रखेंगे नजर

Nitish Kumar: नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक में माहौल भावुक हो गया. कैबिनेट भंग करने से पहले नीतीश कुमार ने मंत्रियों को बेहतर काम करने की सलाह दी और कहा कि अब वह दिल्ली से बिहार पर नजर रखेंगे.

Nitish Kumar
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की, जिसमें उन्होंने करीब 20 मिनट तक मंत्रियों को संबोधित किया। यह बैठक भावनात्मक माहौल में संपन्न हुई, जहां कई मंत्री भावुक हो गए। मंत्रियों की भावुकता देख नीतीश कुमार भी इमोशनल नजर आए।


कैबिनेट को भंग करनेसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों से कहा कि, “मैं दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन वहां से भी सब कुछ देखता रहूंगा। आप सभी के प्रति मेरा स्नेह और प्यार हमेशा बना रहेगा।” मुख्यमंत्री ने इसके बाद कैबिनेट को भंग करने की जानकारी बैठक में मौजूद सदस्यों को दी। जिसके बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया।


बैठक के बाद मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि, “यह एक बेहद भावुक पल है। आप लोग पहले से बेहतर काम करें। हम सबने मिलकर बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम किया है, अब इसे आगे बढ़ाना आप सभी की जिम्मेदारी है।”


वहीं, मंत्री लेसी सिंह ने इस पल को भावुक और गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता के साथ लंबे समय तक काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है और सभी को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि कैबिनेट को भंग करने के बाद नीतीश कुमार 3.15 बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता