ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल दिल्ली में, दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पर नीतीश की होगी ताजपोशी

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन कल दिल्ली में किया जाएगा। इस बैठक में दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार की ताजपोशी की जाएगी। नीतीश कुम

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन कल दिल्ली में किया जाएगा। इस बैठक में दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार की ताजपोशी की जाएगी। नीतीश कुमार पहले ही निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। नीतीश कुमार पहली बार 2016 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, उन्हें शरद यादव के बाद यह जिम्मेदारी मिली थी। 

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश आज पटना से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पहले राष्ट्रीय परिषद की बैठक राजगीर में आयोजित होनी थी लेकिन बिहार में बाढ़ और पटना में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए यह बैठक स्थगित कर दी गई। अब दिल्ली में बिना तामझाम के राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के कई राज्यों से आए प्रतिनिधि शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कुमार की ताजपोशी के अलावे उन राज्यों की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।


टैग्स