ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

नीतीश कुमार के बाद ममता बनर्जी भी होगी इंडि गठबंधन से अलग, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद CPM का बड़ा दावा

DESK : इंडि गठबंधन (INDIA) को एक और झटका लग सकता है। नीतीश कुमार के बाद टीएमसी भी खुद को इस विपक्षी गठबंधन से अलग कर सकती है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा कांग

नीतीश कुमार के बाद ममता बनर्जी भी होगी इंडि गठबंधन से अलग, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद CPM का बड़ा दावा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : इंडि गठबंधन (INDIA) को एक और झटका लग सकता है। नीतीश कुमार के बाद टीएमसी भी खुद को इस विपक्षी गठबंधन से अलग कर सकती है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा कांग्रेस और वाम दलों पर किए जा रहे लगातार हमले के बीच वाम दलों के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि टीएमसी जल्द ही इंडिया गठबंधन से अपनी राह अलग कर सकती है। 


दरअसल, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। गुरुवार को वामपंथी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक बड़ी भीड़ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई। सीपीआई (एम) के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती और अन्य नेताओं के साथ रघुनाथगंज में राहुल गांधी से मुलाकात की।


इसके बाद उन्होंने कहा कि वाम दल आरएसएस-भाजपा और अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए कांग्रेस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “हम आरएसएस-भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं। आरएसएस-बीजेपी से मुकाबले के लिए राहुल गांधी भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। हम भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। हम इस यात्रा के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए यहां आए हैं।”


मालूम हो कि, सलीम ने राहुल गांधी के साथ करीब 45 मिनट तक बैठक की। उन्होंने कहा कि टीएमसी इंडिया गठबंधन से खुद को अलग करने के लिए उत्सुक दिख रही है। सलीम ने कहा, "बहुत सारे लोग शुरुआत से इस गठबंधन में शामिल हुए, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि कौन भाजपा के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा बना रहेगा और कौन खुद को इससे अलग कर लेगा। ममता बनर्जी अब इससे खुद को अलग करना चाहती हैं और हम इसका स्वागत करते हैं।''


आपको टीएमसी प्रमुख ने हाल ही में आरोप लगाया था कि सीपीआई (एम) विपक्षी इंडिया गठबंधन के एजेंडे को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। इसका जवाब देते हुए सलीम ने कहा, “कांग्रेस एक बहुत बड़ी अखिल भारतीय पार्टी है। क्या सीपीआई (एम) के पास इतनी ताकत है? लेकिन फिर भी वह कह रही हैं कि सीपीआई (एम) कांग्रेस को नियंत्रित कर रही है।''उन्होंने यह भी दावा किया कि यात्रा को असम और पश्चिम बंगाल से गुजरते समय बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सलीम ने कहा, "हम ऐसी बाधाओं की निंदा करते हैं क्योंकि यह हमारी राजनीतिक संस्कृति नहीं है।"