ब्रेकिंग
NEET Paper Leak : NEET विवाद के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन! शिक्षा सचिव की छुट्टी; जानिए किसे मिली जिम्मेदारीNEET Paper Leak : एक महीने के आंदोलन के बाद बड़ा मोड़! सरकार से मिलने जा रहा CJP, क्या खत्म होगा NEET विवाद?Bihar News : पटना में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन! 57 गिरफ्तार, 3,268 पर FIR, 177 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी Sonam Wangchuk : 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन! सरकार ने मानीं बड़ी मांगें, अब संसद में होगा बड़ा फैसलाBihar Bandh : पुलिस लाठीचार्ज के बाद बिहार बंद का ऐलान, जानिए 25 जुलाई को क्या-क्या रहेगा बंदNEET Paper Leak : NEET विवाद के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन! शिक्षा सचिव की छुट्टी; जानिए किसे मिली जिम्मेदारीNEET Paper Leak : एक महीने के आंदोलन के बाद बड़ा मोड़! सरकार से मिलने जा रहा CJP, क्या खत्म होगा NEET विवाद?Bihar News : पटना में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन! 57 गिरफ्तार, 3,268 पर FIR, 177 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी Sonam Wangchuk : 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन! सरकार ने मानीं बड़ी मांगें, अब संसद में होगा बड़ा फैसलाBihar Bandh : पुलिस लाठीचार्ज के बाद बिहार बंद का ऐलान, जानिए 25 जुलाई को क्या-क्या रहेगा बंद

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, अब फिर किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान राशि; ऐसे करें अप्लाई

PATNA : पूरा बिहार इन दिनों कम बारिश होने की वजह से परेशान है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। इसकी वजह यह है कि बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में पानी नहीं मिल पाई है। ऐ

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, अब फिर किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान राशि; ऐसे करें अप्लाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पूरा बिहार इन दिनों कम बारिश होने की वजह से परेशान है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। इसकी वजह यह है कि बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में पानी नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब उन्हें दूसरे तरीके से खेतों का पटवन करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को हो रही समस्या को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बिहार सरकार  एक बार फिर डिजल अनुदान योजना शुरू की है। 


बिहार सरकार की इस योजना के तहत डीजल पर प्रति लीटर 75 रुपए अनुदान दिया जाएगा।  750 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान मिलेगा। धान और जुट फसल के लिए अधिकतम 2 सिंचाई के लिए 1500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा. अन्य खरीफ फसलों के लिए अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2250 रुपये प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा। लाभार्थी किसान को अधिकतम 8 एकड़ तक की सिंचाई के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। जो 9600 से 14500 तक हो सकता हैं। 


अब बारी आती है कि इसको लेकर अप्लाई कैसे करें तो सबसे पहले किसानों को इसके लिए उनके रजिस्टेशन नंबर, लाभार्थी का फोटो, लाभार्थी का आवास प्रमाण पत्र चाहिए होगा। इसके साथ ही किसान का आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर। डीजल विक्रेता की रसीद और किसान के नाम का बैंक खाता के साथ पासबुक की कॉपी भी चाहिए होगी। उसके बाद कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  पर पहुंचकर, पंजीकरण सेक्शन पर जाएं और 'रजिस्ट्रेशन करें' विकल्प पर क्लिक करना होता है।  


इसके बाद 'पंजीकरण करें' पर क्लिक करने से एक नया फॉर्म खुल जाएगा।  इस फॉर्म में 'डेमोग्राफी + ओटीपी' विकल्प पर क्लिक करना होता है। इसके बाद उसमें मांगने वाली सभी आवश्यक जानकारी भरें। इसको भरने के बाद एक ओटीपी भेजा जाता है। इसी ओटीपी द्वारा इसका सत्यापन होता है।  इस प्रोसेस के बाद लाभार्थी का लॉगिन आईडी और पासवर्ड क्रिएट हो जाता है। 


आपको बताते चलें कि, सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों को डीजल सब्सिडी दिया जाए। कृषि विभाग ने किसानों के लिए 26 जुलाई से डीजल अनुदान के लिए पोर्टल खोल दिया है। किसानों को इस पोर्टल पर डीजल अनुदान के लिए आवेदन करना होगा।