ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

हम हवाबाजी नहीं अध्ययन कर के करते हैं काम, सभी विधायक अपने क्षेत्र की समस्या करेंगे दूर

BHOJPUR: तरारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जीतने के तुरंत बाद सभी विधायकों को सख्त हिदायत दी जाएगी कि अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं का दो महीने के

हम हवाबाजी नहीं अध्ययन कर के करते हैं काम, सभी विधायक अपने क्षेत्र की समस्या करेंगे दूर
Manish Kumar
2 मिनट

BHOJPUR: तरारी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जीतने के तुरंत बाद सभी विधायकों को सख्त हिदायत दी जाएगी कि अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं का दो महीने के अंदर निदान करें. हम लोग हवाबाज़ी नहीं करते हैं. हम लोग अध्ययन करते हैं और उस हिसाब से काम करते हैं. 

नीतीश कुमार ने कहा कि कितने डॉक्टर लोगों का अपहरण हुआ? कितना व्यापारी भाग गया? भोजपुर जिले ने काल का वो दंश झेला है इसलिए मत देते वक्त ध्यान रखें कि फिर से वो युग नहीं आने देंगे. कौशल कुमार विद्यार्थी को मौका दीजिये. मौका मिलेगा तो दिल से काम करेंगे, आपके विकास के लिए काम करेंगे. हमने कितना काम किया है. युवाओं के लिए पहले कितने कम संस्थान थे. हमने तय किया हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, हर जिले में पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज के बनाने के लिए हमने काम किया.

 नीतीश कुमार ने कहा कि नल का जल, बिजली पहुंचा दी, लेकिन आगे चलकर वो खराब भी हो सकता है तो उसके रखरखाव के लिए एक-एक काम करेंगे. हर घर में बिजली तो पहुंचा दी है अब एक-एक गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे. अब महिलाएं भी विकास के काम में लगी हैं. पुलिस में तो हैं ही, जीविका समूह के माध्यम से भी महिलाएं काम कर रही हैं. हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर काम किया. 10 लाख जीविका समूह बन गए. 1 करोड़ 20 लाख महिलाएं जुड़ गईं.  15 साल तक पति-पत्नी को राज करने का मौका मिला. पति अंदर गए पत्नी को गद्दी पर बैठा दिया. कितने नरसंहार हुए? कितने अपराध हुए? नक्सल गतिविधियां होती थीं लेकिन कुछ कर पाते थे? उसके बाद भी बिहार की जनता ने 3 बार मौका दिया, जब नहीं कर पाए तो हमें मौका दिया.

टैग्स