ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

‘नीतीश कुमार को उधर से हट जाना चाहिए, लेकिन हम स्वागत नहीं करेंगे’ विशेष दर्जा से केंद्र के इनकार पर बोलीं राबड़ी देवी

PATNA: केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया है। इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमले बोल रहे हैं। आरजे

‘नीतीश कुमार को उधर से हट जाना चाहिए, लेकिन हम स्वागत नहीं करेंगे’ विशेष दर्जा से केंद्र के इनकार पर बोलीं राबड़ी देवी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया है। इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमले बोल रहे हैं। आरजेडी ने तो यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार को बीजेपी से गठबंधन तोड़ देना चाहिए हालांकि विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने स्पष्ट कह दिया है कि वह नीतीश कुमार का स्वागत नहीं करेंगे।


विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिलने पर कहा है कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों को ठगने का काम करती है। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए विशेष दर्जा का मांग किया था लेकिन केंद्र सरकार ने उस मांग को पूरा नहीं किया, इसलिए नीतीश कुमार को उधर से हट जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या आरजेडी नीतीश कुमार का स्वागत करेगी? इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि हम उनका क्यों स्वागत करेंगे, वो आएंगे तो अलग रहेंगे।


वहीं बिहार में बाढ़ के हालात पर राबड़ी देवी ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए राज्य सरकार कोई काम नहीं कर रही है। कितने लोगों की फसल डूब गई है लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। बिहार में अपराध बढ़ गया है। लोगों की हत्या और लूट, डकैती हो रही है। राज्य में पुल गिर रहे हैं। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है और सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। बजट में बिहार को झुनझुना थमा दिया।