ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

नीतीश कुमार 2024 में लाल किले से झंडा फहराएंगे, श्रवण कुमार ने बीजेपी को घेरा

PATNA : बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी को मुहतोड़ जवाब दिया है। मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदले जाने पर उन्

नीतीश कुमार 2024 में लाल किले से झंडा फहराएंगे, श्रवण कुमार ने बीजेपी को घेरा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बीजेपी को मुहतोड़ जवाब दिया है। मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदले जाने पर उन्होंने कहा है कि ये नीतीश कुमार का विषाधिकार है। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम बीजेपी को निश्चित रूप से हराएंगे और नीतीश कुमार लाल किले पर झंडा फहराएंगे। इसके अलावा उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR के बिहार दौरे को लेकर बीजेपी के तंज पर हमला बोला है। 




मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि बीजेपी तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR के बिहार दौरे को कॉमेडी शो बता रही है। लेकिन, शायद उन्हें ये बात पता नहीं है कि बिहार में अतिथि देवो भवः माने जाते हैं। यानी अगर कोई दूसरे राज्य से बिहार आता है तो उसका हम स्वागत करते हैं। लेकिन, बीजेपी इसे कॉमेडी शो बता रही है तो इसपर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है। सीएम केसीआर नीतीश कुमार के काम से प्रभावित होकर बिहार आ रहे हैं और इस पर कोई टिप्पा टिपण्णी शोभा नहीं देता है। 




श्रवण कुमार ने कहा कि मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदला गया तो बीजेपी को इससे भी समस्या होने लगी। हमारे मुख्यमंत्री को इसका अधिकार है कि वो मंत्री के काम के आधार पर विभाग बदल सकते हैं। बीजेपी में भी कई बार कई मंत्रियों का विभाग बदला गया है। इसपर अगर कोई टिपण्णी की जाती है तो इसे नज़रअंदाज़ किया जाए। 




ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार और जेडीयू के सभी नेता-विधायक मिशन 2024 में जुटे हुए हैं। हम अभी इस टारगेट पर फोकस कर रहे हैं कि 2024 में बीजेपी की सरकार को गिराया जाए। उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव में निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे और नीतीश कुमार लाल किले से झंडा फहराएंगे।