ब्रेकिंग
Bihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करें

नीतीश को पीएम बनाने की तैयारी, जेडीयू ने बदल दिया बैनर-पोस्टर

PATNA: बिहार में 2024 की तैयारी अभी से ही शुरू हो गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इसे लेकर अभी से ही जेडीयू ने कमर

नीतीश को पीएम बनाने की तैयारी, जेडीयू ने बदल दिया बैनर-पोस्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में 2024 की तैयारी अभी से ही शुरू हो गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इसे लेकर अभी से ही जेडीयू ने कमर कस ली है। महागठबंधन की नई सरकार बनने के कुछ ही दिनों बाद जेडीयू कार्यालय में बैनर-पोस्टर भी बदल दिया गया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का नेतृत्व संभालने के नारे वाला बैनर-पोस्टर जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया है। बैनर पर यह लिया गया है कि बिहार देखा है, देश देखेगा...प्रदेश में दिखा,अब देश में दिखेगा..वहीं कई बैनरों पर यह भी लिखा गया है कि जुमला नहीं, हकीकत..आश्वासन नहीं, सुशासन, आगाज हुआ: बदलाव होगा।


उधर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी ये साफ़ कर दिया है कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार के चेहरा होंगे और 2024 में हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे। जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, देश को जोड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गएं थें। आज फिर वक्त आ गया है जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं। “तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था, अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा।”


वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने भी यही बात कही है कि 2024 में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे और इसके लिए हम जी जान लगा देंगे। दानिश ने कहा कि आज जो भारत दिख रहा है, वह सरदार पटेल की मेहनत का नतीजा है। एक वक्त था जब देश को जोड़ने के लिए सरदार पटेल ने अपनी ज़िन्दगी लगा दी थी, लेकिन उस वक्त हम चूक गए थे। अभी देश में हिंदू-मुस्लिम और दलित-फॉरवर्ड के नाम पर लड़वाया जाता है। अब वक्त आ गया है कि हम सरदार पटेल जैसे शक्तिशाली नेता को चुने। नीतीश कुमार को अब प्रधानमंत्री बनाने का समय आ गया है।