ब्रेकिंग
सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

नीतीश को करना होगा प्रायश्चित: आपातकाल की बरसी पर बोले गिरिराज, कहा- जिनसे तौबा किया उन्हीं की गोद में बैठ गए

PATNA: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने 25 जून, 1975 को पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया था। आपातकाल लागू होने के बाद आम नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए थे और प्रेस की

नीतीश को करना होगा प्रायश्चित: आपातकाल की बरसी पर बोले गिरिराज, कहा- जिनसे तौबा किया उन्हीं की गोद में बैठ गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने 25 जून, 1975 को पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया था। आपातकाल लागू होने के बाद आम नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए थे और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पाबंदियां लगा दी गई थीं। आपातकाल के 48वीं बरसी के मौके पर बीजेपी के नेता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर हमलावर हो गए हैं। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे डार्क डेज ऑफ इमरजेंसी करार दिया है।


दिल्ली से पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा है कि दुर्भाग्य की बात है कि जिन लोगों ने आपातकाल का विरोध किया था, आज वही लोग अपातकाल लगाने वालों के साथ हो गए हैं। जेपी आंदोलन की कोख से पैदा हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कसम खाई थी कि जिसने आपातकाल लगाया उनके साथ नहीं जाएंगे लेकिन आज उसी कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अपने इस पाप के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। नीतीश कुमार को गंगा घाट पर जाकर बालू, गोबर और गंगाजल से प्रायश्चित करना चाहिए। वहीं उमर अब्दुल्ला के 370 पर दिए गए बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नेहरू की गलत नीतियों के कारण कश्मीर में धारा 370 लगा था। वहीं लालू के यह कहने पर कि भाजपा को फिट कर देंगे, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू पहले नीतीश कुमार को फिट करें।