ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

नीतीश की समाधान यात्रा के समापन पर बोले नित्यानंद, जब नीतीश किसी से मिले ही नहीं तो समाधान क्या किये?

PATNA: 04 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा की शुरुआत हुई थी। करीब डेढ़ महीने बाद आज नीतीश की समाधान यात्रा का समापन बेगूसराय में हुआ। सीएम नीतीश ने अपने इस या

नीतीश की समाधान यात्रा के समापन पर बोले नित्यानंद, जब नीतीश किसी से मिले ही नहीं तो समाधान क्या किये?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 04 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा की शुरुआत हुई थी। करीब डेढ़ महीने बाद आज नीतीश की समाधान यात्रा का समापन बेगूसराय में हुआ। सीएम नीतीश ने अपने इस यात्रा को पूरी तरह से सफल बताया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में नये-नये तरीके से काम हो रहा है। समाधान यात्रा के दौरान वे लोगों से मिले उनकी बात सुनी। 


उनकी समस्या का समाधान अब किया जा रहा है। बिहार की जनता के लिए आगे भी जो जरूरी होगा वो करेंगे। लेकिन वही दूसरी ओर नीतीश की समाधान यात्रा को लेकर बीजेपी के नेता कटाक्ष कर रहे हैं। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने साफ तौर पर कह दिया है कि नीतीश की समाधान यात्रा के दौरान किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है जब नीतीश किसी से मिले ही नहीं तो समाधान क्या किये?


नीतीश पर हमला बोलते हुए नित्यानंद ने कहा कि वे सबसे बड़ा समस्या हैं। बीजेपी को बहुत विश्वास था कि सहयोगी होने के नाते पहले काम करेंगे लेकिन कुछ मुद्दों पर सहयोग किया लेकिन कई मुद्दों पर नकारात्मक संकेत उनकी ओर से मिलता था। नित्यानंद ने कहा कि  बीजेपी कोटे के मंत्रियों के कारण ही बिहार में विकास के कार्य हुए। नीतीश केंद्र सरकार की योजना को लागू करने नहीं देते है। 


डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी विकास को लेकर कोई सकारात्मक संकेत नहीं देते हैं। अभी भी केंद्र की सरकार बिहार का सहयोग करती है। नित्यानंद राय ने नीतीश सरकार को गूंगी और बहरी सरकार बताया। यह भी कहा कि बिहार में जंगलराज की स्थिति है। सरकार गुंडों को संरक्षण देती है यही कारण है कि बिहार में लगातार अपराधिक घटना हो रही है।


 बालू-दारू माफिया की माफियागिरी बढ़ती जा रही हैं। बालू के दाम बढ़ने से आम जनता परेशान हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नीतीश आज के समय में बिहार के विकास में बाधा बने हुए हैं। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि वाल्मिकिनगर और पटना में 25 फरवरी को कार्यक्रम होगा। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग अपने नेता के आगमन का इंतजार कर रहे हैं।