ब्रेकिंग
मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

नीतीश की एक भी यात्रा सफल नहीं, विजय सिन्हा बोले ... बिहार में अपराधी और सत्ता के दलाल हावी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा में विशेष रूप से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन हरियाली और नल जल योजना को लेकर समीक्षा बैठक क

नीतीश की एक भी यात्रा सफल नहीं, विजय सिन्हा बोले  ...  बिहार में अपराधी और सत्ता के दलाल हावी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं।  इस यात्रा में विशेष रूप से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन हरियाली और नल जल योजना को लेकर समीक्षा बैठक कर जीविका दीदियों से फीडबैक लेते हैं। इस दौरान सीएम कई अन्य सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा करते हैं। वहीं, सीएम के इस यात्रा और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर विपक्षी दल के नेता सवाल उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।  इसी कड़ी में अब एकबार फिर से बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, सीएम की एक भी योजना सफल नहीं हुई है।  नीतीश कुमार की योजना घोटाले का पर्यावाची है। 


बिहार विधानसभा के नेता विपक्षी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, सीएम को अपने समाधान यात्रा में जल जीवन हरियाली की समीक्षा करने से पहले यह भी देख लेना चाहिए कि इस योजना में कितना बड़ा घोटाला हुआ है। इसके साथ ही आपका जो हर घर गंगाजल मिशन हैं वह भी महज एक मजाक बनकर न रह जाए इसको लेकर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। विजय सिन्हा ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि आपका एक भी योजना सफल नहीं होता है, सभी में घोटला किया जाता है. आप कभी इन चीज़ों की भी समीक्षा करे लें। 


इसके आलावा उन्होंने आज सीएम नीतीश की समाधान यात्रा नवादा में होने को लेकर कहा कि, नीतीश कुमार को वहां की अपराधी, भ्रष्टाचारी और भ्रष्ट पदाधिकारी का जो गठजोड़ है उसकी समीक्षा करनी चाहिए। नवादा में लोग किस तरह से भयभीत हैं उसकी समीक्षा सीएम नीतीश कुमार को अपने समाधान यात्रा में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, आपके राज्य  में अपराधी और सत्ता के दलाल हावी हैं, तभी तो अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा है कि वे पुलिस पर भी आक्रमण करने से नहीं चूकते। जनसमस्याओं पर ध्यान ना देकर पिकनिक यात्रा कर रहे माननीय मुख्यमंत्री जी आप जनता का समस्याओं पर ध्यान देते तो अच्छा होता।

विजय सिन्हा ने कहा कि, सीएम को चाहिए कि अगर वह सही मायने में समाधान यात्रा कर रहे हैं, तो बिहार की जनता के अंदर जो डर है और राज्य में जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है उसका समाधान करें। लेकिन, नीतीश कुमार के अंदर इतनी ताकत नहीं बची है कि वह इन चीजों का समाधान करें। नीतीश कुमार को सही मायने में किसान, बेरोजगार युवा और व्यापारियों के बीच व्याप्त डर का समाधान करना चाहिए। लेकिन, मुझे अच्छी तरह मालूम है कि यह इस पर ध्यान भी नहीं देंगे। क्योंकि, यह उनका समाधान यात्रा नहीं बल्कि एक पिकनिक यात्रा है। 


इसके अलावा उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि, अपने समाधान यात्रा में बिना कोई सूचना और सुरक्षा को लेकर पहुंचना चाहिए। तब मालूम चलेगा कि, बिहार में आखिर उनकी सरकार से लोग कितने डरे हुए हैं। नीतीश कुमार पर विजय कुमार सिन्हा की यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि, वह भली-भांति समझ ले कि उनकी यह पिकनिक यात्रा आने वाले दिनों में उनकी विदाई यात्रा भी बनकर सामने आएगी।