ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

नीतीश की चुप्पी पर बोले कुशवाहा..उन्होंने खुद अपने पैर में कुल्हाड़ी मार ली है

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से हमला बोला है। राहुल गांधी प्रकरण पर नीतीश की चुप्पी के संबंध में मीडिय

नीतीश की चुप्पी पर बोले कुशवाहा..उन्होंने खुद अपने पैर में कुल्हाड़ी मार ली है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से हमला बोला है। राहुल गांधी प्रकरण पर नीतीश की चुप्पी के संबंध में मीडिया ने जब उनसे पूछा तो कुशवाहा बोले कि राहुल गांधी पर नीतीश कुमार क्यों नहीं बोल रहे है यह नीतीश जी से ना पुछिए..हमसे क्यों पूछ रहे हैं?


उन्होंने आगे कहा कि यही नीतीश जी सब मुद्दों पर गरज-गरज कर बोलते थे। लेकिन आज भ्रष्टाचार के मुद्दे पर और राहुल गांधी के मामले में चुप रहते हैं। उनकी चुप्पी कुछ और अर्थ दे जाती है। नीतीश जी अजीब किस्म की स्थिति बना लिए हैं। नीतीश ने खुद अपने पैर में कुल्हाड़ी मार ली इसलिए वे कमजोर हुए हैं। 


कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की खटिया खड़ी हो गयी है। जो कुछ भी बचा हुआ था हम जब पार्टी से अलग हुए तब पूरा माल खाली हो गया सिर्फ डब्बा बचकर रह गया है। बीजेपी ने जो निर्णय लिया उसके बाद खखोरी भी खखुरा गया है। अब कुछ भी नहीं बचा है। ठनठन गोपाल है। 


नीतीश कुमार ऑपोजिशन का चेहरा बन सकते हैं क्या? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए कुशवाहा ने कहा कि डिप्टी सीएम  तेजस्वी ने खुद यह कह चुके हैं कि ना वे सीएम बनेंगे और नीतीश जी पीएम। तेजस्वी को बिहार की जनता का आकलन पहुंच गया था इसलिए ऐसा बोल गये। जब नीतीश जी के साथ रहने वाले लोग ही कह रहे हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। तो हमारे कहने से क्या होगा? अपने पार्टी के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में बहुत जल्दीबाजी नहीं है। जब होगा समय पर होगा। अभी इस पर किसी से बात नहीं हुई है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता