ब्रेकिंग
दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar MLC Result : 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...', नीरज कुमार का अनंत सिंह पर बड़ा तंज, बोले - एक लाख क्या चीज बना था, नमकीन रसगुल्ला था!✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी✦पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत: BJP को हराने वाले डॉ. संजीव कुमार को CM सम्राट ने दी बधाई✦Bihar MLC Result : 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां...', नीरज कुमार का अनंत सिंह पर बड़ा तंज, बोले - एक लाख क्या चीज बना था, नमकीन रसगुल्ला था!

नीतीश के लिए फिर ढाल बन गए मांझी, चिराग के बाद तेजस्वी पर भी किया पलटवार

PATNA : नीतीश कुमार से नई दोस्ती का फर्ज अदा कर रहे जीतन राम मांझी लगातार उन पर होने वाले हमले का जवाब दे रहे हैं. जीतन राम मांझी ने पहले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर जवाबी

नीतीश के लिए फिर ढाल बन गए मांझी, चिराग के बाद तेजस्वी पर भी किया पलटवार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार से नई दोस्ती का फर्ज अदा कर रहे जीतन राम मांझी लगातार उन पर होने वाले हमले का जवाब दे रहे हैं. जीतन राम मांझी ने पहले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पर जवाबी हमला बोला और अब नेता प्रतिपक्ष ने जब नीतीश कुमार पर निशाना साधा है तो मांझी एक बार फिर बचाव में उतर पड़े हैं. जीतन राम मांझी ने दलितों के सवाल पर नीतीश कुमार का समर्थन किया है. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने SC-ST परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद सरकारी नौकरी दिए जाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐलान पर हमला बोला है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह दलितों की हत्या का प्रमोशन कर रहे हैं. तेजस्वी के इस आरोप पर मांझी ने पलटवार किया है. मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार के जिस फैसले का तेजस्वी यादव विरोध कर रहे हैं उसके बारे में 1989 में ही एक्ट बनाया गया था और यह तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने किया था. तेजस्वी यादव को इस बारे में एक्ट पढ़कर जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए.  यह कानून 1989 का है जिसकी धारा3(2)5 के तहत रोज़गार देने का प्रावधान है. 


जीतन राम मांझी की एंट्री भले ही अब तक आधिकारिक तौर पर एनडीए में नहीं हो पाई हो लेकिन जेडीयू के साथ जाने का एक तरफा ऐलान करने वाले जीतन राम मांझी लगातार नीतीश कुमार की शान में कसीदे पढ़ रहे हैं. दलितों को मिलने वाली सरकारी नौकरी के मुद्दे पर मांझी को ऐसा लगता है कि चुनाव में फायदा हो सकता है. लिहाजा अब वह इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव पर भी जोरदार हमला बोल रहे हैं. 



टैग्स