ब्रेकिंग
Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी

बिहार MLC चुनाव के नतीजों ने इस बार नया सियासी समीकरण दिखाया है। 8 सीटों में 5 पर भूमिहार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। पटना से दरभंगा और तिरहुत तक कई चर्चित चेहरों को हार का सामना करना पड़ा।

Bihar MLC Result: 8 में 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों का डंका, नवल यादव से मदन मोहन झा तक दिग्गज धराशायी
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar MLC Result : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासी गलियारों में एक खास चर्चा तेज हो गई है। चुनाव परिणाम में 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार समाज से आने वाले उम्मीदवारों की जीत हुई है। इन नतीजों ने न सिर्फ चुनावी गणित बदला है, बल्कि कई सीटों पर पुराने और मजबूत माने जाने वाले चेहरों को भी बड़ा झटका दिया है। पटना शिक्षक, पटना स्नातक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीट के नतीजे खास तौर पर चर्चा में हैं। इन पांच सीटों पर जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों ने अपने-अपने मुकाबले में मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा है।

पटना शिक्षक सीट पर डॉ. संजीव कुमार की बड़ी जीत

सबसे पहले बात पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की करें तो यहां डॉ. संजीव कुमार (भूमिहार -राजद की टिकट से लड़ा था चुनाव ) ने जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर किया। उनके सामने बीजेपी के मौजूदा एमएलसी नवल किशोर यादव मैदान में थे। नवल किशोर यादव इस सीट से लगातार कई बार जीत दर्ज कर चुके थे और उनका अनुभव तथा संगठनात्मक पकड़ मजबूत मानी जाती थी। ऐसे में डॉ. संजीव कुमार की जीत को महज एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से इस सीट पर प्रभाव रखने वाले चेहरे को हराकर उन्होंने शिक्षक मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ साबित की है।

पटना स्नातक में नीरज कुमार ने बाजी मारी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला भी पूरे चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां जदयू के नीरज कुमार (भूमिहार ) ने जीत दर्ज की है। उनके सामने आरजेडी के दिलीप पटेल थे। नीरज कुमार के लिए यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि इस सीट पर मुकाबला सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि अलग-अलग राजनीतिक दावों और समीकरणों के बीच भी माना जा रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान इस सीट पर खास तौर पर मोकामा और अनंत सिंह फैक्टर की चर्चा रही।नतीजे आने के बाद नीरज कुमार की जीत ने यह साफ कर दिया कि तमाम राजनीतिक चर्चाओं के बावजूद पटना स्नातक सीट पर उनकी पकड़ कायम रही।

दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश राय का पलटवार

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां सुरेश राय (भूमिहार - जनसुराज की टिकट से लड़ा था चुनाव ) ने जीत हासिल की, जबकि उनके सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मौजूदा एमएलसी डॉ. मदन मोहन झा थे। मदन मोहन झा लंबे समय से राजनीति और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सुरेश राय की जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस नतीजे ने दरभंगा की शिक्षक राजनीति में भी नए समीकरण की जमीन तैयार कर दी है।

दरभंगा स्नातक में सर्वेश की जीत

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी भूमिहार उम्मीदवार के खाते में जीत गई। यहां सर्वेश कुमार ( भूमिहार, BJP के सिंबल पर लड़ा चुनाव ) ने बाजी मारी। उनका मुकाबला आरजेडी के अनिल कुमार झा से था। दरभंगा स्नातक सीट पर मुकाबला शुरू से ही दिलचस्प माना जा रहा था। अंतिम नतीजे में सर्वेश जी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। इस परिणाम के बाद दरभंगा क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर में भी बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है।

तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र जी का परचम

पांचवीं सीट तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की है, जहां नरेंद्र जी (भूमिहार - BJP के सिंबल पर लड़ा चुनाव )  ने जीत दर्ज की। उनके सामने निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा थे। तिरहुत शिक्षक सीट का परिणाम भी इसलिए खास है क्योंकि यहां मुकाबला राजनीतिक दलों के बजाय मजबूत व्यक्तिगत दावेदारी और स्थानीय प्रभाव के बीच देखा जा रहा था। आखिरकार नरेंद्र जी ने जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया।

8 में 5 जीत ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा

बिहार एमएलसी चुनाव के इन परिणामों ने एक खास पैटर्न की ओर राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान खींचा है। 8 सीटों में 5 पर भूमिहार समाज से आने वाले उम्मीदवारों की जीत ने सोशल और राजनीतिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि किसी भी चुनावी परिणाम को केवल जातीय समीकरण से जोड़कर देखना पूरी तस्वीर नहीं बताता। उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि, स्थानीय पकड़, संगठन, मतदाताओं के मुद्दे और राजनीतिक दलों का समर्थन भी परिणाम में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

इन नतीजों की खासियत यह भी है कि कई विजेता उम्मीदवारों ने ऐसे चेहरों को पीछे छोड़ा है, जिनका अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। खासकर नवल किशोर यादव और मदन मोहन झा जैसे मौजूदा एमएलसी की हार ने चुनाव परिणाम को और ज्यादा महत्वपूर्ण बना दिया है।

अब इन नतीजों के बाद बिहार की विधान परिषद में राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन पांच सीटों के परिणाम को राजनीतिक दल किस तरह देखते हैं और क्या यह नतीजे भविष्य की चुनावी रणनीति में भी कोई बड़ा बदलाव लाते हैं।