ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नीतीश के काफिले को लेकर घंटों जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, ब्रेन हेमरेज के बाद मरीज को ले जाया जा रहा था अस्पताल

SASARAM: समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम पहुंचे थे। उनके काफिले को लेकर सासाराम-आरा मार्ग पर वाहनों को करीब एक घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया। सासाराम

नीतीश के काफिले को लेकर घंटों जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, ब्रेन हेमरेज के बाद मरीज को ले जाया जा रहा था अस्पताल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम पहुंचे थे। उनके काफिले को लेकर सासाराम-आरा मार्ग पर वाहनों को करीब एक घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया। सासाराम के मोकर के पास गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियां फंसी रही। बड़ी बात यह रही कि इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसा रहा। एम्बुलेंस एक ब्रेन हेमरेज की महिला मरीज को लेकर जा रही थी लेकिन वो घंटो जाम में फंसी रही। लेकिन किसी ने एम्बुलेंस को निकालने की जहमत नहीं उठाई।


बता दें कि नोखा से सासाराम एक मरीज को लेकर एंबुलेंस जा रही थी। जिसे मोकर गांव के पास रोक दिया गया। मरीज की हालत गंभीर थी। कई घंटे तक मरीज को लेकर एम्बुलेंस जाम में फंसी रही। जिसके कारण मरीज की हालत और बिगड़ने लगी। मरीज को देख परिजन भी परेशान हो गये। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन किसी अधिकारी या पुलिसकर्मी ने उसे निकालने की कोशिश नहीं की।


लगातार एंबुलेंस के सायरन को बजता देख स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को निकालने की कोशिश की। लेकिन एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया गया। बाद में जब सीएम का काफिला गुजरा तब एंबुलेंस को जाने दिया गया। जिस कारण मरीज की जान खतरे में पड़ी रही। बता दें कि प्रधानमंत्री के काफिला को रोक कर भी एंबुलेंस को पार कराया जाता है लेकिन सासाराम में अधिकारियों की मनमानी के कारण एक एम्बुलेंस कई घंटे तक जाम में फंसा रहा और इस दौरान मरीज की जान पर खतरा बना रहा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें