ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नीतीश के इशारे पर पप्पू पांडे को बचाया जा रहा है, सुशासन को एक्सपोज करने RJD विधायकों के साथ गोपलगंज कूच करेंगे तेजस्वी

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है. गोपालगंज नरसंहार को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह अपने आरोपी जेडी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला है. गोपालगंज नरसंहार को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह अपने आरोपी जेडीयू विधायक को बचा रहे हैं. नीतीश कुमार के इशारे पर हत्या के आरोपी विधायक को बचाया जा रहा है. अगर कल तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह गोपालगंज विधायकों के साथ कूच करेंगे. 


 तेजस्वी ने कहा कि हत्या के आरोपी विधायक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. वह गोपालगंज से विपक्ष को धमकी दे रहे है. लेकिन पुलिस को उससे गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं हो रही है. सीएम नीतीश को बताना चाहिए कि आखिर क्यों उस विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. उस विधायक पर ऐसी कौन सी धारा है जो उनके उपर नहीं लगी है. 


तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को कल तक के लिए अल्टीमेटम दिया है. कहा कि अगर विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो तेजस्वी यादव आरजेडी के सभी विधायकों के साथ गोपालगंज कूच करेंगे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखेंगे. नीतीश कुमार इस नरसंहार के बाद एक शब्द नहीं बोले. उनके संरक्षण में विधायकों को बचाया जा रहा है. क्या ऐसे विधायक को सीएम नीतीश कुमार उससे अवार्ड देंगे. 


टैग्स