ब्रेकिंग
बिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIR

नीतीश के पूर्व MLA पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, शराब पिलाकर रेप और वीडियो वायरल करने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के खिलाफ रोसड़ा की कोर्ट में याचिका दायर की गई है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि पू

नीतीश के पूर्व MLA पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, शराब पिलाकर रेप और वीडियो वायरल करने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के खिलाफ रोसड़ा की कोर्ट में याचिका दायर की गई है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने उसके साथ न सिर्फ शराब पिलाकर दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 


दरअसल, हत्या के मामले में जेल में बंद विभूतिपुर के पूर्व जेडीयू विधायक रामबालक सिंह के खिलाफ रोसड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने रोसड़ा कोर्ट में याचिका दाखिल की है। युवती ने याचिका में बताया है कि पिछले साल 17 जुलाई को वह अपने मां और भाई के साथ दलसिंहसराय से घर लौट रही थी, तभी सिंघिया बस स्टैंड के पास जेडीयू नेता के होटल के सामने से गुजर रही थी,तभी उनका आदमी आया और कहा कि मालिक बुला रहे हैं।


मां और भाई को आगे बढ़ने की बात कह युवती होटल में पहुंची, जहां पूर्व जेडीयू एमएलए ने पिस्टल दिखाकर जबरन शराब पिलाया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पूरे रात जबरन रखने के बाद दूसरे दिन पूर्व विधायक ने हत्या की धमकी देकर अपने ड्राइवर के जरिए पीड़िता को सड़क पर छोड़वा दिया। लोक लाज के कारण पीड़ित लड़की ने चुप रहने में ही अपनी भलाई समझी लेकिन वारदा के करीब 8 महीने बाद बीते चार मार्च को पूर्व विधायक ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।


बता दें कि डबल मर्डर केस के आरोपी जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को छपरा में चलती ट्रेन से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जीआरपी की टीम ने दिल्ली से जयनगर आ रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से बीते 9 मार्च को आरोपी पूर्व विधायक रामबालक सिंह को दबोचा था। पूर्व विधायक और उनके भाई पर एक पूर्व मुखिया समेत दो लोगों की हत्या करने का आरोप है। पूर्व जेडीयू विधायक और उसका भाई विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता