ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

नीतीश के दौरे में माले विधायक दल के नेता की फजीहत, पुलिस ने कहा सड़क किनारे से गाड़ी हटाओ, रोड पर धरना पर बैठ गये विधायक

KATIHAR: बिहार में सरकार को समर्थन दे रही पार्टियां आखिरकार कितनी बेईज्जती सहेगी. कटिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर पहुंचे तो पुलिस के सिपाहियों ने भाकपा माले

नीतीश के दौरे में माले विधायक दल के नेता की फजीहत, पुलिस ने कहा सड़क किनारे से गाड़ी हटाओ, रोड पर धरना पर बैठ गये विधायक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में सरकार को समर्थन दे रही पार्टियां आखिरकार कितनी बेईज्जती सहेगी. कटिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर पहुंचे तो पुलिस के सिपाहियों ने भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम की ही फजीहत कर दी. नाराज महबूब आलम स़डक पर ही धरना पर बैठ गये।


ऐसे हुआ वाकया

दरअसल माले विधायक दल के नेता महबूब आलम भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कटिहार आये थे. कटिहार शहर में वे कुछ लोगों से मिल रहे थे. उनकी गाड़ी सड़क से दूर हटकर लगी थी. लेकिन उसी सड़क से कुछ देर बाद मुख्यमंत्री को गुजरना था. ऐसे में रायफल से लैस सिपाही पहुंचे औऱ विधायक के ड्राइवर को धमकाते हुए तुरंत गाड़ी हटाने को कहा. ड्राइवर ने बताया भी कि ये विधायक जी की गाड़ी है. पुलिस वालों ने कहा-हम कुछ नहीं जानते, गाड़ी हटाओ वर्ना अभी ठीक कर देंगे।


रोड पर बैठे विधायक

इस बीच विधायक महबूब आलम ने देखा कि उनके ड्राइवर को पुलिस वाले धमका रहे हैं. वे खुद वहां पहुंचे औऱ पुलिस वालों को रोका लेकिन पुलिस वालों ने उनका कोई नोटिस ही नहीं लिया. ऐसे में महबूब आलम बीच सड़क पर धरना पर बैठ गये. वे पुलिस वालों से कह रहे थे-मुख्यमंत्री हैं तो क्या ? हम भी विधायक हैं. हम भी माननीय हैं. लेकिन माननीय विधायक का पुलिस वाले कोई नोटिस लेने को तैयार नहीं हुए।


इस बीच कुछ मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच गये. विधायक जी ने मीडिया कर्मियों के सामने अपनी भडास निकाली. कहा-पुलिस गुंडागर्दी कर रही है. मीडिया ने सवाल पूछा-आप धरना पर बैठे हैं, आगे क्या करेंगे. विधायक जी को जवाब नहीं सूझा. जिस सरकार को उनकी पार्टी खुद समर्थन दे रही है उसके खिलाफ वे कर क्या सकते हैं. विधायक महबूब आलम कुछ मिनटों में ही सड़क से उठ कर खुद चले गये.

टैग्स