ब्रेकिंग
Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

नीतीश के बवाली विधायक को जिला प्रशासन की नोटिस: DM ने MLA गोपाल मंडल से मांगा जवाब, हाथ में पिस्टल लेकर पहुंचे थे अस्पताल

BHAGALPUR: जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों विधायक गोपाल मंडल पिस्टल लेकर अस्पताल पहुंच गए थे और जब इसके बारे में

नीतीश के बवाली विधायक को जिला प्रशासन की नोटिस: DM ने MLA  गोपाल मंडल से मांगा जवाब, हाथ में पिस्टल लेकर पहुंचे थे अस्पताल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले दिनों विधायक गोपाल मंडल पिस्टल लेकर अस्पताल पहुंच गए थे और जब इसके बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि पिस्टल हाथ में नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे। इस मामले में अब भागलपुर जिला प्रशासन ने विधायक को नोटिस भेजकर इसका जवाब मांगा है।


दरअसल, जदयू के गोपालपुर विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल हाथ में रिवाल्वर लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंच गए थे। उनको अपनी पोती अवनि का सिटी स्कैन कराना था। इस दौरान विधायक के हाथ में रिवाल्वर देख कर अस्पताल में मौजूद लोग सकते में आ गए थे। जब विधायक से हाथ में रिलॉल्वर लेकर चलने के कारण पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से कहा था कि हाथ में रिवाल्वर नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे।


विधायक गोपाल मंडल की पिस्टल के साथ तस्वीरे सामने आने के बाद इसको लेकर खूब सियासत भी हुई थी। विरोधी दल के नेता इसको लेकर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला था। इस मामले में अब भागलपुर जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। भागलपुर डीएम सुब्रत ने एसपी से इसकी जांच कराने की बात कही थी। एसपी की जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। विधायक द्वारा नोटिस का जवाब देने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।