ब्रेकिंग
पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦पटना के फ्रेजर रोड में श्री हरि ज्वेलर्स के छठे शोरूम का उद्घाटन, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने किया शुभारंभ✦MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम✦बिहार में नकली दवाओं पर लगेगी लगाम... स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ई-मेल और फोन नंबर, जानें कैसे करें शिकायत✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦पटना के फ्रेजर रोड में श्री हरि ज्वेलर्स के छठे शोरूम का उद्घाटन, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने किया शुभारंभ✦MLC चुनाव में जीत के बाद RJD नेता संजीव कुमार सिंह का डॉगी गायब, पिकाचू को खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार रुपये का इनाम✦बिहार में नकली दवाओं पर लगेगी लगाम... स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ई-मेल और फोन नंबर, जानें कैसे करें शिकायत✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

ममता, नीतीश के बाद कांग्रेस को केजरीवाल का झटका, इस सीट से उम्मीदवार का किया एलान

PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही गठबंधन में शामिल दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने लगे हैं। एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अकेले चुनाव लड़न

ममता, नीतीश के बाद कांग्रेस को केजरीवाल का झटका, इस सीट से उम्मीदवार का किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही गठबंधन में शामिल दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने लगे हैं। एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं नीतीश की पार्टी जेडीयू ने भी अरुणाचल की एक सीट पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है। अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी लोकसभा की एक सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।


दरअसल, इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग होने से पहले ही मामला उलझता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी जहां खुछ सीटों को छोड़कर बाकी सभी पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम लोकसभा सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुचि तंगुक को टिकट देते हुए उनकी उम्मीदवारी का एलान कर दिया था।


अब आम आदमी पार्टी ने भी लोकसभी की एक सीट पर अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। गुजरात के नेत्रांग में रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भरूच लोकसभा सीट से पार्टी के विधायक चैतर वसावा को अपना उम्मीदवार बताया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से चैतर वसावा भरूच सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।