ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

नीतीश का मिशन दिल्ली आज से शुरू, विधानसभा की 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से मिशन दिल्ली का आगाज करने वाले हैं। आज दिल्ली के बदरपुर में जदयू कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और आगामी विधानसभा चुन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से मिशन दिल्ली का आगाज करने वाले हैं। आज दिल्ली के बदरपुर में जदयू कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। जेडीयू के प्रशिक्षण शिविर को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने दम पर सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। 


नीतीश कैबिनेट के मंत्री और दिल्ली के प्रभारी संजय झा इस बात के पहले ही संकेत दे चुके हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट देने की तैयारी में है। इस बात की संभावना ना के बराबर है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। 


दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने भविष्य को लेकर जेडीयू ने जो रणनीति बनाई है उसके मुताबिक पार्टी की नजर पूर्वांचल के वोटरों पर है। नीतीश कुमार आज जेडीयू के प्रशिक्षण शिविर में पूर्वांचल के लोगों को लेकर अपनी बात रख सकते हैं।