ब्रेकिंग
थम गया बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार, अब 30 जुलाई को वोटिंग के बाद 3 अगस्त को आएंगे नतीजेआरा-बलिया का सफर होगा आसान, 1564 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन और गंगा पुल; घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराBihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईCJP प्रोटेस्ट में पुलिस बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने दिए 5 बड़े निर्देश; जानें सुनवाई की अहम बातेंथम गया बांकीपुर उपचुनाव का प्रचार, अब 30 जुलाई को वोटिंग के बाद 3 अगस्त को आएंगे नतीजेआरा-बलिया का सफर होगा आसान, 1564 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन और गंगा पुल; घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूराBihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईCJP प्रोटेस्ट में पुलिस बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने दिए 5 बड़े निर्देश; जानें सुनवाई की अहम बातें

नीतीश का छलका दर्द: बोले..किसी को आगे बढ़ाते हैं तो वो भागने की कोशिश करता है

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के अंदर जारी उठापटक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर मंच को संबोधित करते हुए कहा कि

नीतीश का छलका दर्द: बोले..किसी को आगे बढ़ाते हैं तो वो भागने की कोशिश करता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के अंदर जारी उठापटक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर मंच को संबोधित करते हुए कहा कि कोई आ जाता है तो कोई चला जाता है। किसी को आगे बढ़ाते हैं तो वह भाग जाता है। तो कोई भागने की कोशिश करता है। इसलिए जिसकों जो मन में आए करे। इससे पार्टी को थोड़े ना कुछ होना है। जेडीयू में सब मिलकर काम करते हैं। कोई दाएं-बाएं नहीं करता है। 


बता दें कि इन दिनों जनता दल यूनाइटेड में भगदड़ सी मची हुई है। कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिसको बढ़ाते हैं वही भाग जाता है। कोई खाली मेरे खिलाफ बोलता है। बिहार में 75 लाख लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। कुछ लोग हमलोगों के खिलाफ बोलता है कोई आ भी जाता है चला भी जाता है। किसी को आगे बढ़ा देते है तो भाग जाता है। या कोई भागने की कोशिश करता है। जिसको जो मन में आवे वो करे। पार्टी में थोड़े कुछ होना है।


उन्होंने कहा कि पार्टी में सब लोग मिलकर काम करता है। बाएं- दाएं नहीं करता है मेरा अपना कोई स्वार्थ नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निशाने पर उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह रहे। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी एक ही इच्छा है कि हमारा बिहार आगे बढ़े और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपने को हम साकार करे. सब आगे बढ़े राष्ट्रपति महात्मा गांधी के एक एक कथनों को याद रखे। मिलजुल कर काम कीजिये यह हम सब की उम्मीद है।