ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार समेत कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर लगेगी मुहर

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करेंगे एक सप्ताह बाद फिर से कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है। नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक आज मु

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार समेत  कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर लगेगी मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करेंगे एक सप्ताह बाद फिर से कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है। नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक आज मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:30 बजे से होगी। इससे पिछले कैबिनेट की बैठक 5 सितंबर को हुई थी, जिसमें 32 एजेंट पर मुहर लगी थी। 


वहीं, नीतीश कुमार के तरफ से बुलाए गए इस कैबिनेट बैठक को लेकर सभी विभाग के मंत्री और अधिकारियों को सुचना दे दी गयी है। इस कैबिनेट बैठक को लेकर युवाओं में काफी उम्मीद जताई जा रही है। युवा वर्ग को उम्मीद है कि इसमें दारोगा बहाली समेत कई अन्य मुद्दों पर मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले मुंगेर में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण के लिए एक अरब 51 करोड़ 13 लाख 9700 रुपए की कैबिनेट में स्वीकृति दी थी। 


वहीं, शिक्षक दिवस के मौके पर हुई कैबिनेट बैठक में  गोपालगंज में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए दो अब 99 करोड़ 78 लख रुपए की स्वीकृति भी दी गयी थी। इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय में जी प्लस 7 बालिका छात्रावास एवं स्टाफ क्वार्टर जी प्लस 3 के निर्माण के लिए एक अरब 63 करोड़ 60 लाख 29 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी। 


उधर, बिहार कारा सेवा तत्कालीन उपमहानिरीक्षक कारा एवं सुधार सेवाएं बिहार पटना संलग्न सहित खुदीराम बॉश केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर शिवेंद्र प्रियदर्शी की सेवा से बर्खास्तगी पर मुहर भी लगी थी। आज भी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लग सकती है, लेकिन सबकी नजर नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार क्या फैसला लेती है उसे पर रहेगी।